Post Top Ad
Monday, December 14, 2020
Home
ताजा खबर
धर्म
रायसेन
रायसेन/बरेली, सोमवती अमावस्या पर लगी आस्था की डुबकी, सुहागन पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत।
रायसेन/बरेली, सोमवती अमावस्या पर लगी आस्था की डुबकी, सुहागन पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। सोमवती अमावस्या का संयोग साल में दो या तीन बार ही बनता है, सोमवती अमावस्या का हिंदू धर्म विशेष महत्व माना जाता है, जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं आज मार्गशीर्ष की सोमवती अमावस्या है इस दिन पितरों का पूजन करने का भी विधान है। सोमवती अमावस्या पर नर्मदा तट अलीगंज, मांगरोल, शिवनी, बगलवाड़ा सहित अन्य नर्मदा तटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने नर्मदा तटों पर पूजन पाठ भी किया गया, वही पितरों का पूजन भी किया गया। आज मनाई गई सोमवती अमावस्या साल की अंतिम सोमवती अमावस्या है, सोमवती अमावस्या का संयोग बहुत ही कम बनता है। आज मार्गशीर्ष की सोमवती अमावस्या मनाई गई, अमावस्या सोमवार के दिन शुभ संयोग में आई जिसे सोमवती अमावस्या कहां गया। कहते हैं सोमवती अमावस्या का हिंदू धर्म विशेष महत्व है इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं, सुहागन स्त्री अपने पति की लंबी उम्र के लिए सोमवती अमावस्या का व्रत रखती हैं। मार्गशीर्ष की अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण स्नान और दान धर्म जैसे कार्य किए गए।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद