Post Top Ad
Thursday, December 10, 2020
Home
ताजा खबर
रायसेन
रायसेन/बरेली, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गांव कुछवाड़ा में नहीं मानेगा ओशो का जन्मदिन।
रायसेन/बरेली, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गांव कुछवाड़ा में नहीं मानेगा ओशो का जन्मदिन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली से लगभग 19 किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम कुचबड़ा मैं इस बार ओशो रजनीश का जन्मदिन नहीं मनाया जावेगा। रायसेन जिले के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गांव कुचवाड़ा में 11 दिसंबर 1931 को ओशो रजनीश का जन्म हुआ था इनका अधिकतर जीवन इनके ननिहाल गाडरवारा में बीता। कुछवाड़ा स्थित ओशो की जन्मस्थली जहां महान दार्शनिक ओशो की यादें जुड़ी हुई हैं जहां हर वर्ष 5 दिसंबर से देश-विदेश के अनुयाई ओशो का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित होते थे और पूरे उत्साह और उमंग के साथ महान दार्शनिक ओशो का जन्म दिवस मनाते थे। ओशो के आश्रम की देखभाल बरसों बरस से सत्य तीर्थ भारती के द्वारा की जाती थी लेकिन लगभग 8 माह पहले उनका देहांत हो गया इसलिए आश्रम मैं अनुयायियों का आना भी कुछ हद तक कम हुआ। स्वर्गीय सत्य तीर्थ भारती के द्वारा ही ओशो के अनुयायियों को सैकड़ों की मात्रा में जन्म दिवस मनाने के लिए एकत्रित किया जाता था। वर्तमान में ओशो के आश्रम की एक महिला देखभाल कर रही है, इस महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि देखे तो कोरोना संक्रमण चल रहा है इस कारण देश-विदेश से ओशो के अनुयाई भी एकत्रित नहीं हो सके, इस कारण इस बार महान दार्शनिक ओशो का जन्म संभवत 11 दिसंबर को नहीं मनाया जाएगा। ओशो की जन्म स्थली उनके मकान जहां उनका जन्म हुआ था उस स्थान और आश्रम में हर वर्ष उनका जन्म दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता था लेकिन इस बार उस महान व्यक्ति का जन्म दिवस नहीं मनाया जाएगा जिसमें भारत का परचम देश-विदेशों में रहकर लहराया और विदेशियों को एहसास कराया कि भारत सोने की चिड़िया है। आज भी देश-विदेशों में ओशो की पूजा की जाती है और हजारों लाखों ओशो के अनुयाई आज भी ओशो को याद कर उनकी यादें अपने दिल में समाए हुए हैं।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद