Post Top Ad
Thursday, December 10, 2020
Home
ताजा खबर
राजनीति
रायसेन
संपादकीय
रायसेन/मण्डीदीप, पतियों की बैसाखी के सहारे चलेगी नगर पालिका या मिलेगा मैदानी नेत्रियों को मौका।
रायसेन/मण्डीदीप, पतियों की बैसाखी के सहारे चलेगी नगर पालिका या मिलेगा मैदानी नेत्रियों को मौका।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल। 9329393447
मण्डीदीप। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को नगरीय निकायों के लिए अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण किया गया। जिसमें मण्डीदीप नपा अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए रिजर्व हुआ है। इससे शहर में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल देखने को मिला। इस पद पर आरक्षण होते ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। वहीं मन मुताबिक आरक्षण ना होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के कई नेताओं के चेहरे मुरझा गए हैं। दोनों ही दलों के कई नेता बीते 5 सालों से अध्यक्ष बनने का सपना संजोए हुए थे। जिस पर आरक्षण ने पानी फेर दिया, तो महिला नेताओं की बल्ले बल्ले हो गई है। भाजपा में सामान्य वर्ग के पुरुषों की जहां भरमार है वही सामान्य महिला के लिए पूर्व नपा अध्यक्ष उषा भार्गव है। इनके अतिरिक्त स्थानीय नेताओं की पत्नियों की भाजपा में लंबी सूची है। हालांकि पार्टी में कोई भी महिला नेत्री सक्रिय नहीं है। जिससे कार्यकर्ता इस बात पर नेता पत्नियों का विरोध कर सकते हैं कि वह सक्रिय नहीं है। जबकि पिछड़ा वर्ग वार्ड 12 से तीन बार से पार्षद प्रार्थना चौहान का आरक्षण के चलते स्वभाविक दावा समाप्त हो गया उसका कारण पार्टी की वह गाइडलाइन है जिसमें जिस वर्ग के लिए आरक्षण होता है उसी वर्ग के नेता को टिकट दिया जाता है। दूसरी और कांग्रेस में सामान्य वर्ग से इस पद की स्वाभाविक दावेदार पूर्व नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन है। वह विधानसभा चुनाव में सुरेश पचौरी के आश्वासन पर भाजपा से कांग्रेस में आईं थी। अगर पचौरी की चली तो वह इस पद की दावेदार है। पूर्व नपा उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा, वर्तमान नगर सरकार के मुखिया बद्री सिंह चौहान की पत्नी सविता चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष उमेश पाल की पत्नी पुष्पा पाल तथा कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता, अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल है। कांग्रेस में सामान्य वर्ग से प्रबल दावेदारों में पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जैन के साथ ज्योति शर्मा मानी जा रही है। कुल मिलाकर अध्यक्ष पद का आरक्षण हो जाने से नगर की राजनीति में एकदम से उबाल आ गया है। हालांकि अभी यह निश्चित नहीं हुआ है कि नपा चुनाव कब होंगे। वही नपा का अभी 7 माह का कार्यकाल बचा हुआ है। लेकिन आरक्षण होने के बाद से ही दावेदार अपने-अपने मोहरे फिट करने में जुट गए। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस में अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची लंबी है स्वभाविक है जिसे मौका नहीं मिला वह राह में रोड़ा बन कर खड़ा होगा।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
# संपादकीय
Share This
About Ghatak reporter
संपादकीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद