रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 7, 2020

रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

विद्यार्थी परिषद ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस।

रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में समरसता सप्ताह के तहत भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमे भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर फूल,माला, तिलक कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं बोद्धिक कार्यक्रम रखा गया। बोद्धिक कार्यक्रम में बताया कि उनके जीवन पर प्रकाश डालने से पता चलता है कि उनके जीवन में क्या हुआ और किस प्रकार उन्होंने समाज और देश कल्याण किया लेकिन हम सभी लोगो को उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए इस समाज को उनकी राह पर चलने के लिए कहा गया। जिससे समाज व देश को नई दिशा प्राप्त हो। उनके द्वारा भारतीय संविधान का निर्माण किया गया और उन्हें भारत रत्न की भी प्राप्ति हुईं।विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाबा साहब ने बचपन से लेकर आखिरी तक छात्रहित के अनेक कार्य किये। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस की सभी को बधाई एबं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नगर छात्रा प्रमुख प्रांजल साहू, पूजा पाल, ऋचा मेहरा, संध्या पाल, हीरेन्द्र यादव, संयम सराठे, अनिल साहू, जय यादव, प्रियांश राजपूत, राहुल जैन, तनय पंथी, आदित्य बाजपाई, उदय मिश्रा, सौरभ साहू, प्रदीप रजक, हर्ष साहू, राकेश जाटव, ऋषि श्रीवास्तव, प्रवीण परिहार, आदित्य दुबे, शुभम नामदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...