Post Top Ad
Monday, December 7, 2020
Home
ताजा खबर
धर्म
रायसेन
रायसेन/देवरी, जीवन में सत्संग सेवा सुमिरन का बड़ा ही महत्व है - स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरी।
रायसेन/देवरी, जीवन में सत्संग सेवा सुमिरन का बड़ा ही महत्व है - स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। क्षेत्र में चल रहे रविवारीय सत्संग कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा आयोजित नित्य सत्संग सेवा सुमिरन कार्यक्रम अंतर्गत मानस यात्रा ग्राम सडरई देवरी में पहुची जहा पर कार्यक्रम केआयोजक पटेल जगदीश लोधी ने समस्त ग्राम वासियों के साथ ऋषिकेश (हिमालय) से पधारें स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज का आत्मीय स्वागत किया गया, स्वामी जी ने बताया कि निष्काम भाव से की गई सेवा ही वास्तविक सेवा है त्याग से सेवा होती है, आज व्यक्ति दुखी है वह इसलिए कि सत्संग सेवा एवं सुमिरन का भाव नही है हम सम्मान चाहते हैं तो गौ माता दीन दुखी रोगी की सेवा में तन मन धन लगाकर परोपकार करें दूसरों की सेवा करे ।ओर बदले में कुछ ना चाहे स्वामी जी ने कहा कि वस्तुओं और व्यक्तियों के साथ स्वार्थ का संबंध जोड़ लेने से वह कर्म छोटा और बंधनकारक हो जाता है स्वार्थी मनुष्य को संसार में कोई अच्छा नहीं कहता घर में प्राया देखा जाता है रागी तथा रोगी व्यक्ति से वस्तुएं छुपाई जाती हैं इसके विपरीत हमारे पास जितनी समझ समय सामर्थ और सामग्री है इतने से ही हम दूसरों की सेवा करें तो उससे कल्याण होता ही है इसके सिवाय वस्तु आराम, मान, बड़ाई, आदर, सत्कार आदि ना चाहने पर भी प्राप्त होने लगते हैं कार्यक्रम संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि स्वामी जी के आशीर्वाद से एवं सत्य प्रेरणा से मानस यात्रा को 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है सत्संग सभा को छींद धाम से सुरेश शुक्ला एवं अमरनाथ बिरथरिया नवोदित व्यास आशीष शास्त्री ने मानस में चल रहे प्रसंगों की व्याख्या की । यात्रा सह प्रभारी गुड्डू भैया पटेल नयाखेड़ा ने अगला सत्संग रविवार को नर्मदा तट बोरास में किए जाने की घोषणा की कार्यक्रम में दीवान सिंह पटेल पूर्व जनपद अध्यक्ष समाजसेवी घनश्याम पवैया अधिवक्ता परसोत्तम दुबे राहुल धाकड़ अधिवक्ता कौशलेंद्र चौधरी मदन सिंह बरेली गोविंद जी गोदानी कौशल श्रीवास्तव अखिलेश परमार मान सिंह राजपूत भगवान सिंह धाकड़ शिक्षक रामकुमार कीर देवराज सिंह नरेश सरपंच शशि भूषण सिंह राजेंद्र रघुवंशी रायसेन सहित नर्मदा अंचल के विभिन्न ग्रामों के श्रोताओं ने भाग लेकर क्षेत्र एवं राष्ट्र कल्याण हेतु संग्रहित 8:30 लाख राम नाम लेखन भगवान नाम की दिव्य आरती कर मंगलकामनाएं की गई।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद