Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, त्रिकोणीय मुकाबला होने के मिलने लगे हैं स्पष्ट संकेत।
रायसेन/बरेली, त्रिकोणीय मुकाबला होने के मिलने लगे हैं स्पष्ट संकेत।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद अध्यक्ष का पद पिछला वर्ग पुरूष के लिए आरक्षित होने से दोनो पार्टियां अब दमदार प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने के लिए यहां वहां तांकझांक कर रही हैं। लेकिन इस बार फिर पिछले नगरीय निकाय चुनाव की तरह त्रिकोणीय मुकाबला होने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस बार अगर भाजपा और कांग्रेस दमदार प्रत्याशी को मैदान में नही उतारती है तो एक फिर निर्दलीय उम्मीदवार नगरीय निकाय चुनाव में ताल ठोक सकता है और फिर निर्दलीय उम्मीदवार अध्यक्ष बनकर पांच वर्ष तक फिर नगर का प्रथम नागरिक बन सकता है। वर्तमान में भाजपा से पूरन धाकड, विनोद साहू, राजेन्द्र पटैल, योगेन्द्र पटैल, सांसद प्रतिनिधि श्रवण धाकड टिकिट की दौड में हैं तो कांग्रेस की ओर से अरविंद मालवीय जो पूर्व हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं इनके अलावा राकेश वर्मा, नितिन राय टिकिट की दौड में हैं। अब अगर भाजपा से पूरन धाकड को उम्मीदवार नही बनाया गया तो संकेत त्रिकोणीय मुकाबला होने के स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पूरन धाकड महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं इनके भाई ग्राम कामतोन में सरपंच हैं तो हिन्दु उत्सव समिति में एक भाई अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस से अगर अरविंद मालवीय को टिकिट मिलती है तो कांग्रेस से किसी के बागी होने के आसार दिखाई नही दे रहे हैं लेकिन अगर भाजपा से विनोद साहू को टिकिट मिलती है तो पूरन धाकड भाजपा का खेल बिगाड सकते हैं क्योंकि समर्थन अब किसी निर्दलीय उम्मीदवार की तरफ अधिक दिखाई दे सकता है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद