Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, कांग्रेस दावेदारी की दौड़ में शिखा राजेन्द्र रघुवंशी सबसे आगे।
रायसेन/उदयपुरा, कांग्रेस दावेदारी की दौड़ में शिखा राजेन्द्र रघुवंशी सबसे आगे।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। नगर उदयपुरा ही नही बल्कि रायसेन जिले में कई वर्षों से कांग्रेस संघठन में अपनी अलग पहचान रखने वाले परिवार से स्व. दयाराम रघु (कक्का) का नाम आज भी नगर में बड़े आदर से लिया जाता है। इस परिवार से इनकी पुत्र वधु शिखा राजेन्द्र रघुवंशी ने कांग्रेस उदयपुरा नगर परिषद से दावेदारी की है, वंही शिखा रघुवंशी स्नातक तक शिक्षित है। वंही इन्ही के परिवार से इनके ससुर स्व. दयाराम रघु कई जिम्म्मेदार पदों पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उदयपुरा, पूर्व पार्षद नगर उदयपुरा, चैयरमैन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उदयपुरा, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद उदयपुरा रहे। वंही शिखा रघुवंशी के पिता भी पूर्व जिला सचिव कांग्रेस रायसेन से रहे। वंही इनके जेठ महेंद्र रघु पूर्व नगर परिषद प्रत्यशी और इनके पति राजेन्द्र रघु वर्तमान में व्यापार संघ अध्यक्ष उदयपुरा और माता मंदिर समिति के अध्यक्ष है। इस परिवार से दो बार नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्यशी रह चुके है लेकिन हार का कारण भी कांग्रेस ही रही। इनके ससुर स्व. दयाराम रघु नगर परिषद प्रत्यशी थे उस समय इनका सामना बीजेपी प्रत्यसी के तौर पर केशव पटेल और कांग्रेस से ही बगावत करके कन्हैयालाल समेले ने भी चुनाव लड़ा जिसका लाभ बीजेपी प्रत्यशी केशव पटेल को मिला और फिर दोबारा इनके पुत्र महेन्द्र रघुवंशी को कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्यसी बनाया गया। फिर दोबारा इनका सामना बीजेपी से बृज गोपाल लोया से होना था लेकिन एंड वक्त पर इनकी टिकिट को काटकर फिर केशव पटेल को मौका मिला। लेकिन चुनाव आसान नही था फिर दूसरी बार कांग्रेस ही कारण बन गई क्योंकि कांग्रेस बगावत करके बृज किशोर शर्मा कांग्रेस के लिए हार कारण बन गए फिर पुनः केशव पटेल अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। लेकिन लगातार दो चुनावो का अनुभव भी इनकी दावेदारी का मजबूत पक्ष है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद