रतलाम, ट्रेलर ने जीप को मारी टक्कर, आठ लोगों की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 13, 2020

रतलाम, ट्रेलर ने जीप को मारी टक्कर, आठ लोगों की मौत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

दर्दनाक हादसाः ट्रेलर ने जीप को मारी टक्कर, आठ लोगों की मौत।

रतलाम, ट्रेलर ने जीप को मारी टक्कर, आठ लोगों की मौत।

रतलाम। उदयपुर-निम्बाहेड़ा स्टेट हाइवे पर सादर खेड़ा के बावड़ी बस स्टॉप के पास शनिवार रात ओवरटेक करने प्रयास में एक ट्रेलर ने सामने से आ रही जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ जनों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर से जीप पूरी तरह पिचक गई। जीप में सवार सभी जने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल तहसील के आक्याकला गांव के बताए जा रहे है। ये लोग श्री सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए आए थे। सूचना पर निकुम्भ पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग कर मृतकों और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के समय दोनों वाहन तेज गति से जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अंधेरा होने के कारण हादसे में घायलों को निकालने और राहत कार्य में परेशानी। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के तृतीय श्रेणी कर्मचारी शंकर लाल परमार के पुत्र और पुत्री निवासी ग्राम आक्याकला का विवाह कार्यक्रम था जिसमें  पुत्र एवं पुत्री  का विवाह संपन्न होने पर श्री सांवलिया जी सेठ मंदिर पर तूफान वाहन से दर्शन कराने के लिए जा रहे थे कि उक्त घटना घटित हो गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...