ग्वालियर, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 13, 2020

ग्वालियर, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम।

ग्वालियर, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम।

ग्वालियर। ठाठीपुर के शिवनगर इलाके मे एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी है। हत्यारे का नाम मुन्नवर खान बताया गया है वो हत्या के बाद से फरार है। मरने वाले युवक के परिवार जनो ने ठाठीपुर पर चक्का जाम कर दिया था जिसके बाद प्रशासन व विधायक सतीश सिकरवार ने मौके पर पहुँच कर कार्यवाही करने की बात कही व परिवार को प्रशासन व विधायक की तरफ से दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान करने की बात कही है। बताया गया है कि मुनव्वर का 5 हजार रुपए के विवाद को लेकर मकसूद खां व इरशाद खां से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर इरशाद व मकसूद, मुनव्वर के घर पहुंचे। यहां मुनव्वर का दोनों से झगड़ा हुआ और मुनव्वर ने गुप्ती से हमला कर दिया।


यह था विवाद

टीआई आरबीएस विमल ने बताया कि मकसूद कब्रिस्तान समिति में है। मकसूद ने मुनव्वर की बेटी टीना से 5 हजार रुपए लिए थे। मकसूद इनके बदले कब्रिस्तान की जमीन पर प्लॉट दिला रहा था, लेकिन टीना व उनके पिता मुनव्वर सरकारी जमीन पर प्लॉट लेने को तैयार नहीं थे और वह रुपए वापस मांग रहे थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...