राजगढ़, कलेक्टर ने सघन दौरा कर संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर दिया जोर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 30, 2020

राजगढ़, कलेक्टर ने सघन दौरा कर संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर दिया जोर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कलेक्टर ने सघन दौरा कर संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर दिया जोर।

  • ग्राम टीकोद, सुल्तानिया, भैंसवा माता, देवलीमान जागीर गाँव का किया दौरा।

राजगढ़, कलेक्टर ने सघन दौरा कर संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर दिया जोर।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रातः कालीन क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन कड़कड़ाती ठंड में प्रातः 6.00 बजे राजगढ़ से निकलकर विभिन्न ग्रामों में पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास की सेवाओं का जायजा लिया। नियमित टीकाकरण एवं स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव पर जोर दिया। इस दौरान एस.डी.एम. संदीप अष्ठाना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुनीता यादव, सी.ई.ओ. जनपद सारंगपुर मुकेश जैन, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आदि उपस्थित रहे।

राजगढ़, कलेक्टर ने सघन दौरा कर संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर दिया जोर।

कलेक्टर सर्वप्रथम सारंगपुर तहसील के दूरस्थ ग्राम टीकोद पहुंचे

कलेक्टर ने ग्राम आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दवा वितरण, संस्थागत प्रसव आदि की जानकारी ली। सी.एच.ओ. ममता कड़वे ने बताया कि यहां पर 15 से 20 प्रस्ताव प्रतिमाह होते हैं। कलेक्टर सिंह ने प्रसव के लिए प्रतीक्षारत महिला सुनीता भिलाला से बातचीत की। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया। कलेक्टर सिंह ने सभी प्रस्तुताओं को शासन की ओर से नाश्ता एवं दोनों समय का खाना मेन्यु अनुसार दिए जाने की व्यवस्था करवाई। अब प्रसूता को नियमित रूप से नाश्ता और भोजन मिलेगा। कलेक्टर ने टीकोद में ही संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नियमित रूप से टीकाकरण, सत्ता, आगामी टीकाकरण की तारीख रजिस्ट्रर में अंकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह गांव के ही कुपोषित बच्चे के घर पहुंचे। उन्होंने बच्चे की मां को उचित देखभाल तथा पौष्टिक भोजन कराने की समझाइश दी। उन्होंने चिकित्सकों को भी बच्चे के स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ग्राम सुल्तानिया पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉफ के नियमित निवास करने संस्थागत प्रसव शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने ग्राम भैंसवा माता पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सी.एच.ओ. को मुख्यालय पर निवास करने की सख्त हिदायत दी। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी का निरीक्षण कर टीकाकरण, किशोरी बालिकाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शाला त्यागी के अलावा शाला में जाने वाली किशोरी बालिकाओं को भी आयरन की टेबलेट वितरित करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि भैंसवा माता में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं है। टीकाकरण समय पर हो रहा है। सघन निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम देवली मान जागीर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र में भी पहुंचकर टीकाकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। जिससे लोगों को संस्थागत प्रसव की सुविधाएं मिल सकें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...