राजगढ़, सुनील बने जिला अध्यक्ष, भंडारी को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 30, 2020

राजगढ़, सुनील बने जिला अध्यक्ष, भंडारी को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सुनील बने जिला अध्यक्ष, भंडारी को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व।

राजगढ़, सुनील बने जिला अध्यक्ष, भंडारी को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष संजय नन्देडा द्वारा धाकड़ महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद रोडमल नागर के आदेश व युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर पटेल की सहमति से धाकड़ युवा संघ के राजगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर सुनील नागर पचोर को नियुक्त किया है। समाज मे सक्रियता को देखते हुए पत्रकार राजेश भंडारी को संघठन विस्तार की दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय नन्देडा द्वारा घोषित अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में राम धाकड़ को प्रदेश संघठन मंत्री, धीरज नागर चिडलावनिया व गोपाल नागर को प्रचार मंत्री बनाया गया है, वही देव नागर नरसिंहगढ़ ओर कमल नागर के.पी. पांदा को मीडिया सेल का संयोजक बनाया गया है। नन्देडा द्वारा जिले के वरिष्ठ बद्री लाल ठेकेदार सुस्तानी, गोवर्धन नागर ठेकेदार व हेमराज पटेल सरपंच घट्टिया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। सभी ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोडमल नागर सांसद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह सुस्तानी, समंदर पटेल व संजय नन्देडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज हित मे सदैव आगे आकर कार्य करने का भरोषा समाज को दिलाया। इस अवसर पर समाज की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोना सुस्तानी, समाज के जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पटेल, वरिष्ठ नेता नन्दलाल नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहरलाल नागर, समाजसेवी इंजीनियर सूरजसिंह नागर, पुखराज नागर, गिरवर भंडारी, भंवरसिंह नागर पलासी, मनीष नागर कुरावर, ललित नागर कलाली सहित समाज के सभी वरिष्ठ लोगो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...