रायसेन/मंडीदीप, रामकथा हमें असत्य को छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है - पं. कमलाकांत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 27, 2020

रायसेन/मंडीदीप, रामकथा हमें असत्य को छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है - पं. कमलाकांत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

रामकथा हमें असत्य को छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है - पं. कमलाकांत।

रायसेन/मंडीदीप, रामकथा हमें असत्य को छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है - पं. कमलाकांत।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। रामकथा लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती है। दुर्लभ मानव शरीर के पाने के बाद जीवन जीने के लिए लोगों को श्रीराम कथा से जुडऩे की आवश्यकता है। गीता योग का ग्रंथ है और श्रीमद्भागवत वियोग का ग्रंथ है, लेकिन श्रीरामचरितमानस जीवन में प्रयोग का ग्रंथ है। श्रीराम कथा सुनकर हम स्वर्ग जाएंगे गारंटी नहीं है, लेकिन श्रीराम कथा को अपने जीवन को स्वर्ग जरूर बना सकते हैं। श्रीराम कथा से इस बात की गारंटी नहीं हो सकती है कि आपकी मृत्यु के बाद आपको स्वर्ग ले जाने के लिए कोई विमान आएगा, लेकिन श्री रामकथा को अपने जीवन में उतारने से स्वर्ग जाने के लिए किसी विमान की जरूरत नहीं होगी। राम कथा असत्य को छोड़कर सत्य के मार्ग में चलने की प्रेरणा देती है। यह विचार कथा वाचक कमलाकांत महाराज ने ने व्यक्त किए। वे शनिवार को शहर के शीतल टाउन कॉलोनी में आयोजित की जा रही साप्ताहिक श्री राम कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा का रसपान कराते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा  प्रभु राम के जीवन पर आधारित कई गौरवशाली ग्रंथ हैं, श्रीरामचरित मानस अपने आप में उल्लेखनीय है। श्रीरामचरित मानस के सातों कांड प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रेरणा प्रदान करते हैं। श्रीरामजी के जीवन की लीलाएं हमारे लिए विशेष महत्व इसलिए भी रखती हैं, क्योंकि उनसे हमारी संस्कृति और लोक व्यवहार जुड़ा हुआ है। दूसरे दिन की कथा के अंत में महाराज श्री ने बताया कि माता पिता व बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से हमारे जीवन का भाग्य उदय हो जाता है। इसलिए बच्चों को अपने माता-पिता के प्रतिदिन चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए । यहां कथा प्रतिदिन दोपहर 1.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जा रही है जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...