रायपुर : आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यो की मिली स्वीकृति। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 26, 2020

रायपुर : आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यो की मिली स्वीकृति।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की पहल से अनुपूरक बजट में राशि स्वीकृत। 

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधानसभा के विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया की पहल से अनुपूरक बजट 2020-21 में लगभग दो सौ करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों के लिए  स्वीकृति मिली है। इन कार्यों में आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न सड़क सहित पुलिया निर्माण की कार्य भी शामिल है। शासन द्वारा आरंग क्षेत्र के विकास के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के नागरिकों ने हर्ष प्रकट करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार जताया है।  

अनुपूरक बजट में तामासिवनी आरंग मुख्य मार्ग के ग्राम ओड़का से अकालीखुर्द होते हुए पंधी तक 5 कि.मी. मार्ग हेतु अनुमानित लागत 500.00 लाख, आंरग बैहार मार्ग (आंरग मुख्य मार्ग) का चौड़ीकरण कार्य लंबाई 3 कि.मी. हेतु अनुमानित लागत 210.00 लाख ,कोसरंगी चकवे भैसा मार्ग का चौड़ीकरण लंबाई 13 कि.मी. हेतु अनुमानित लागत राशि 780.00 लाख, तुलसी बनरसी समोदा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य लंबाई 8.10. कि.मी. हेतु अनुमानित लागत 490.00 लाख, रीवा से जरोद मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.00 कि.मी. (6.20) हेतु अनुमानित लागत राशि 1642.16 लाख, ग्राम ओडका से ग्राम बोरिद पहुच मार्ग लंबाई 4 कि.मी. पुल पुलिया सहित हेतु अनुमानित लागत राशि 250.00 लाख, नरदहा धनसुली मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लंबाई 5 कि.मी. पुल पुलिया सहित (3.80) हेतु अनुमानित लागत 697.57 लाख, चटौद पचेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लंबाई 5 कि.मी. पुल पुलिया सहित (4.85) अनुमानित लागत राशि 951.45 लाख, नरदहा खपरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लंबाई 2 कि.मी. (2.20) हेतु अनुमानित लागत 558.87 लाख, चटौद चेदखुरी मोंहदी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लंबाई 4 कि.मी. हेतू अनुमानित लागत 695.15 लाख, भानसोज बरछा मीनीडीह खौली मार्ग चौड़ीकरण कार्य लंबाई 8.00 कि.मी.(9.00) हेतु अनुमानित लागत 2572.56 लाख, मंदिर हसौद से चंदखुरी मार्ग लंबाई 10.40 कि.मी. चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतू अनुमानित लागत 3890.15 लाख, आरंग बैहार मार्ग (आंरग मुख्य मार्ग) का चौड़ीकरण कार्य लंबाई 3 कि.मी.  हेतु अनुमानित लागत राशि 150.00 लाख, बकतरा से नकटा मार्ग चौड़ीकरण कार्य लंबाई 4 कि.मी. (5.00) हेतु अनूमानित लागत राशि 1101.00 लाख, चंदखुरी मुनगी मार्ग से पचेड़ा (दिशा कॉलेज) मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3 कि.मी.(7.50) हेतु अनुमानित लागत 1894.85 लाख, नरदहा आंतरिक मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 2.50 कि.मी. हेतु अनुमानित लागत 282.64 लाख, चटौद आंतरिक मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.50 कि.मी. (1.65) हेतु अनुमानित लागत राशि 253.67 लाख राटाकाट के आरंग पहुंच मार्ग लंबाई 2.80 कि.मी. हेतु अनुमानित लागत 190.00 लाख, आंरग कलई खमतरई भोथली-अकोलीकला गुखेरा मार्ग कार्य लंबाई 12.85 कि.मी. का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (9.85) हेतु अनुमानित लागत राशि 746.29 लाख की स्वीकृति मिली है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...