Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
संपादकीय
भोपाल, हर्षोल्लास एवं धूम-धाम के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानस्कर ने बैठक लेकर सौंपी जिम्मेदारियाँ।
भोपाल, हर्षोल्लास एवं धूम-धाम के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानस्कर ने बैठक लेकर सौंपी जिम्मेदारियाँ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल। 9329393447
भोपाल। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस साल भी हर्षोल्लास एवं धूम-धाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश का मुख्य समारोह 26 जनवरी को यहाँ जहाँगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में आयोजित होगा। बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन 29 जनवरी को किया जाएगा। इन दोनों आयोजनों की तैयारी के सिलसिले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.ए.एफ मिलिंद कानस्कर ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कानस्कर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को गणतंत्र दिवस की गरिमा को ध्यान में रखकर अंतिम रूप दें। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड के लिए विभिन्न ईकाईयों से बल बुलाना, परेड मैदान की साफ सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, दर्शकों और आमंत्रित अतिथियों की बैठक व्यवस्था सहित झांकी एवं चिकित्सा व्यवस्था आदि के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी। बीटिंग द रिट्रीट में बजने वाली धुनों का चयन, आतिशबाजी एवं विद्युत व्यवस्था के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और अधिकारियों को जवाबदेही भी सौंपी। बैठक में तय किया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परेड रिहर्सल 4 जनवरी से शुरू होगी। फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल 24 जनवरी को की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना अनिल कुमार, पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज सतीश सक्सेना, उप पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, उप पुलिस महानिरीक्षक आर.आर.एस. परिहार, सेनानी 7 वीं वाहिनी तरूण नायक तथा सेनानी 23 वीं वाहिनी मोहम्मद युसुफ कुरैशी सहित पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
'बीटिंग द रिट्रीट' सैन्य व अद्र्ध सैन्य बलों की प्राचीन परम्परा है। युद्ध के बाद जब सैन्य टुकडिय़ाँ वापस अपने कैम्पों में आती थीं तो तनाव कम करने के लिए बैण्ड वादन इत्यादि मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे जाते थे। भारत में इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का औपचारिक समापन होता है। मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजन के साथ होगा।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# संपादकीय
Share This
About Ghatak reporter
संपादकीय
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
संपादकीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद