Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजनीति
राजगढ़/तलेन, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।
राजगढ़/तलेन, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से प्रारंभ हुआ व मंगलवार को समापन हुआ। उक्त शिविर वात्रे गार्डन मैं शुरू हुआ शिविर के शुभारंभ में मुख्य वक्ता धीरप सिंह चौहान थे जब की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ तथा मंडल पदअधिकारी उत्तम सिंह चंदेल ने की। शिविर का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए चौहान ने भाजपा एवं हमारे दायित्व पर प्रकाश डाला दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर बनवारी लाल सोनी ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा, हमारी विचारधारा पर अपना उद्बोधन दिया जबकि तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता सांसद रोड मल नगर ने भाजपा का इतिहास और भाजापा विकास पर अपने उद्बोधन मे जनसंघ से लेकर भाजपा की आज तक की इतिहास को वर्णन से बताया। चौथे सत्र में मुख्य वक्ता अरविंद शर्मा ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका कैसी होनी चाहिए पर विचार रखें। इसी सत्र में विवेक तिवारी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के विषय में जानकारी दी। शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम स्तर में बाबूलाल वर्मा पूर्व विधायक कालापीपल ने व्यक्तिव का विकास कैसे होना चाहिए इसपर अपनी विचारधारा रखी। दूसरे सत्र में ज्ञान सिंह गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपना उद्बोधन दिया। तीसरे सत्र में दिलवर यादव जिला भाजपा अध्यक्ष ने हमारा विचार व परिवार को लेकर विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हम इस विचारधारा के लोग हैं की कोई भी व्यक्ति किसी भी सुविधा से वंचित नहीं रहेगा, 130 करोड़ लोग हमारा परिवार है हम सबको साथ लेकर, समाज को मजबूत करेंगे देश को मजबूत करेंगे, इसके लिए जो भी करना पड़े करेंगे, हमारे महापुरुषों ने भी यही किया यही हमारा विचार है। चौथे सत्र में अनिल उपाध्याय ने विगत 6 सालों में हुए अंत्योदययी प्रयत्न बिंदु पर विचार रखें। अंतिम सत्र में पूर्व विधायक गौतम टेटवाल, ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए भाजपा के विकास कार्यों का गुणगान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रुप से कैलाश सोनी, पीरुलाल भतकारिया, बद्रीलाल चौहान, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, भारत सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, नारायण सिंह यादव, हरि सिंह केशवाल, मंडल महामंत्री, घनश्याम जाटव, महेश भतकारिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल कश्यप, रामनारायण तिवारी, लखन यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सुनील सहगल, शिव प्रसाद शर्मा, संजय राठौर, मनोज यादव, हर्षल अग्रवाल, राजेश शर्मा सत्यम, शिव आईडिया, रविंद्र राजपूत, नंदू यादव सुभाष पाटीदार, पूर्व पार्षदों में, अवध नारायण उपाध्याय, श्याम वात्रे, दिनेश यादव, रमेश वर्मा, सतीश यादव भागीरथ नेताजी, सरपंच बाबूलाल राजपूत, पवन यादव, राधेश्याम यादव, चैन सिंह गुर्जर, पंडित हेमंत शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र लववंशी, दीवान राजपूत, प्रकाश पवार, बेनी परिहार, शांतिलाल कुंभकार, मुबारक अली, शिवा यादव, धर्मेंद्र पुष्पद, राजेंद्र यादव, अमन चौहान, सत्यनारायण शर्मा आदि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद