रायपुर : मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 24, 2020

रायपुर : मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

रायपुर : मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि। 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनेता, वकील, साहित्यकार, दार्शनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की 25 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी जी ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। राजगोपालाचारी जी ने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया। उनके अथक प्रयासों से ही मंदिरों में दलितों का प्रवेश संभव हो सका। किसानों को कर्ज से राहत दिलाने का भी उन्होंने प्रयास किया। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए भी समर्पित रहे। उन्होंने कई भारतीय महाकाव्यों का अंग्रेजी में अनुवाद किया। बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...