Post Top Ad
Wednesday, December 9, 2020
Home
ताजा खबर
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, बरेली को सुरेश पाठक का इंतजार, क्या सामान्य पुरुष होगी सीट।
रायसेन/बरेली, बरेली को सुरेश पाठक का इंतजार, क्या सामान्य पुरुष होगी सीट।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष पद पर रहकर सुरेश पाठक ने विकास कि वह गाथा लिखी और उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बरेली के नागरिकों ने सौंपी, 20 वर्ष पहले जब सुरेश पाठक नगर परिषद में नगर के प्रथम नागरिक बनकर पहुंचे तो उनसे नगर वासियों को बड़ी उम्मीदें थी और वह उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे। 5 वर्ष तक नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रहकर उन्होंने विकास पुरुष की पदवी शहर में हासिल की, 5 वर्ष बाद नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा महिला के खाते में गया और शहर का विकास रफ्तार नहीं पकड़ सका। 5 वर्ष बाद फिर सामान्य पुरुष सीट नगर परिषद के खाते में पहुंची तो भाजपा ने विकास पुरुष सुरेश पाठक को अपना उम्मीदवार तय किया और भारी मतों से सुरेश पाठक ने फिर जीत का परचम नगर परिषद में लहराया। 20 वर्ष पहले किसी पार्टी से चुनाव नहीं होते थे तब सुरेश पाठक का चुनाव चिन्ह बैलगाड़ी था और दूसरी पारी में जब पार्टी लेवल पर चुनाव होना तय हुआ तो भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार चुना फिर क्या सुरेश पाठक ने फिर एक बार नगर में विकास की गाथा लिखी। नगर परिषद के माध्यम से करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य शहर में उनके द्वारा करवाए गए पूरी परिषद को एकजुट रखकर शहर विकास की ओर अग्रसर होता गया, लेकिन गुजरी पारी में सामान्य महिला सीट हो जाने के कारण सुरेश पाठक ने नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव अपनी धर्मपत्नी को नहीं लड़ाया क्योंकि उनका कहना था कि घर की लक्ष्मी घर के ही अंदर रहना चाहिए। महिला को आगे कर वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, फिर भाजपा ने कमजोर कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतारा और भाजपा से सुषमा पुरोहित निर्दलीय प्रत्याशी के सामने हार गई। निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन गिरीश पालीवाल 5 वर्ष तक नगर परिषद अध्यक्ष पद पर आसीन रही, इनके रहते भी नगर परिषद के माध्यम से बरेली में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य हुए।
अब नगर परिषद अध्यक्ष पद का आरक्षण होने ही वाला है और नगर को फिर सामान्य सीट का इंतजार है अगर सामान्य सीट होती है तो भाजपा के जहन में एकमात्र नाम विकास पुरुष सुरेश पाठक का रहेगा। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का इंतजार नगर वासियों को बेसब्री से है क्योंकि शहर में कई ऐसे कार्य हैं जो उनके ही द्वारा करवाए जा सकते हैं। 5 वर्ष से नर्मदा जल आवर्धन योजना अटकी हुई है जबकि शहर में पाइप लाइनों का विस्तार किया जा चुका है फिर भी बगल बाड़ा से नर्मदा जल बरेली नहीं आ पा रहा है। पाठक अगर फिर बरेली नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर आसीन होते हैं तो शीघ्र ही बरेली वासियों को नर्मदा जल नल के माध्यम से मिलेगा। संभवत उम्मीद जताई जा रही है कि फिर एक बार बरेली नगर परिषद सामान्य पुरुष होगी और विकास की नई गाथा फिर एक बार पाठक के द्वारा बरेली में लिखी जाएगी।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद