Post Top Ad
Wednesday, December 9, 2020
Home
ताजा खबर
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, बरेली नगर परिषद अध्यक्ष का पद पिछडा पुरूष के खाते में गया.
रायसेन/बरेली, बरेली नगर परिषद अध्यक्ष का पद पिछडा पुरूष के खाते में गया.
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। अंत: नगर परिषद बरेली के खाते में पिछडा पुरूष अध्यक्ष पद के लिए शामिल हुआ। पूर्व नगर परिषद अध्यक्षों की उम्मीदों पर फिरा पानी, नये चेहरे अब अपना भाग्य नगरीय निकाय चुनाव में आजमायेंगे। विकास पुरूष के नाम से जाने जाने वाले और दस वर्ष तक बरेली नगर परिषद अध्यक्ष पद पर काबिज रहे सुरेश पाठक के नाम पर बरेली में सहमति बनी हुई थी लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था, पहली बार बरेली नगर परिषद अध्यक्ष पद की सीट पिछडा पुरूष के खाते में पहुंची है। गुजरे १५ वर्षों से पार्टी लेबल पर चुनाव हो रहे थे इन १५ वर्षों में पिछडा पुरूष का आरक्षण नही हुआ था लेकिन इस बार दिग्गज नेताओं की चली और पिछडा पुरूष के खाते में सीट का आरक्षण हुआ। अब देखना यह है कि भाजपा अपने खेमें में से किसको चुनाव मैदान में उतारेगी वहीं वर्तमान में कांग्रेस विधायक देेवेन्द्र सिंह पटैल की भी नजर विजय प्रत्याशी पर रहेगी। वहीं भाजपा भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिला मंत्री राजेन्द्र पटैल पर दाव खेल सकते हैं क्योंकि यह भाजपा को सीट निकाल कर दे सकते हैं वहीं कांग्रेस व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अरविंद मालवीय जो पूर्व हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष रह चुके हैं इन पर भी दाव खेल सकती है। देखना यह है कि प्रदेश में भाजपा काबिज है तो उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस काबिज है, अब जीत किस पार्टी के प्रत्याशी की हेाती है यह तो टिकिट पर ही निर्भर रहेगा।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद