रायसेन/उदयपुरा, नर्मदा चेतना यात्रा का मोहड़ ग्राम में हुआ स्वागत, कांग्रेस नेता देवेंद्र पटेल ने यात्रा में अवैध उत्खनन को देख जताया रोष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 23, 2020

रायसेन/उदयपुरा, नर्मदा चेतना यात्रा का मोहड़ ग्राम में हुआ स्वागत, कांग्रेस नेता देवेंद्र पटेल ने यात्रा में अवैध उत्खनन को देख जताया रोष।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नर्मदा चेतना यात्रा का मोहड़ ग्राम में हुआ स्वागत, कांग्रेस नेता देवेंद्र पटेल ने यात्रा में अवैध उत्खनन को देख जताया रोष।

रायसेन/उदयपुरा, नर्मदा चेतना यात्रा का मोहड़ ग्राम में हुआ स्वागत, कांग्रेस नेता देवेंद्र पटेल ने यात्रा में अवैध उत्खनन को देख जताया रोष।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के दौरान अव नरसिंहपुर जिले के कांग्रेस नेता देवेन्द्र पटेल हिरणपुर ने नर्मदा परिक्रमा का संकल्प लिया है। ज्ञातव्य हो की देवेंद्र पटेल होशंगाबाद लोकसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके है। उन्होंने चर्चा में बताया की उनकी यह नर्मदा परिक्रमा बरमान नर्मदा घाट से प्रारंभ हुई और प्रथम चरण में 450 किलोमीटर यात्रा की जाएगी वंही इस परिक्रमा का नाम नर्मदा चेतना यात्रा दिया है। वंही जब यह यात्रा मोहड़ ग्राम पहुची तो वँहा पर पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, किशोर वर्मा, देवेन्द्र लोधी, अभिषेक चौहान, विक्रम चौहान आदि ने स्वागत किया वंही उनके साथ पूर्व विधायक राजेश पटेल के पुत्र युद्धवीर पटेल भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत से साथ चल रहे है।

नर्मदा उत्खनन पर जताया रोष

नर्मदा चेतना यात्रा में म.प्र. में जमकर उत्खनन की बात देवेंद्र पटेल ने कंही, वंही उनका कहना था उदयपुरा के नजदीक ग्राम केतोघान ही देख सकते है जंहा रेत माफिया माँ नर्मदा को दूषित कर रहे है। यंहा से सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन रेत का परिवहन किया जा रहा है। वंही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आपको किसान पुत्र और नर्मदा पुत्र कहते है उनका दायित्व है की वह इस उत्खनन के विरुद्ध ठोश कदम उठाए। वंही पूर्व पंच वर्षीय में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा किनारे करोङो की राशि खर्च कर वृक्षारोपण के लिए वृक्ष लागये लेकिन केवल बमूल के पेड़ ही दिखाई दे। वंही उनका कहना था की यात्रा के बाद नर्मदा को बचाने के लिए और रेत माफियो के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...