Post Top Ad
Monday, December 7, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, दिल्ली चलो आंदोलन के समर्थन में बरेली रहेगा बंद, भारत बंद को विधायक ने दिया समर्थन।
रायसेन/बरेली, दिल्ली चलो आंदोलन के समर्थन में बरेली रहेगा बंद, भारत बंद को विधायक ने दिया समर्थन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। दिल्ली चलो आंदोलन के समर्थन में जहां भारत बंद की अपील किसान संगठनों के द्वारा हर शहर में की जा रही है वही राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला रायसेन मध्य प्रदेश मैं बरेली के समस्त व्यापारी बंधुओं से समस्त किसान बंधुओं से अपील की है कि सभी दिल्ली चलो आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को दोपहर 3.00 बजे तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने समस्त व्यापारी संघ के अध्यक्षों को लिखित में भी आवेदन दिए हैं, बरेली बंद में वह सहयोग करें। वही थाना प्रभारी मनोज दुबे को भी मजदूर संघ ने आवेदन देकर नगर में शांति व्यवस्था बनी रहे इस संबंध में आग्रह किया है।
लगभग 1 सप्ताह से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर उदयपुरा क्षेत्र के विधायक और हमेशा किसानों के समर्थन में मजबूती से बात रखने के लिए उनके प्रति हमेशा खड़े रहने के लिए कृत संकल्पित विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने आज अपने निज निवास पर मीडिया को बताया कि केंद्र सरकार को समर्थन मूल्य पर तुरंत कानून बनाना चाहिए जिससे किसानों के जिन फसलों का समर्थन मूल्य निश्चित होता है उससे वह कम रेट पर नहीं खरीदी जा सके तुरंत ऐसा कानून सरकार को बनाना चाहिए। देश-प्रदेश के लाखों किसान अपनी वाजिब मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं मैं भी किसान हूं और हम सब किसान भाई यह सम्मान करते हैं कि किसानों की जो वाजिब मांगे हैं तुरंत मानी जानी चाहिए और उसमें संशोधन हो जिसका वह किसानों को लिखित रूप से जवाब दें। आज किसान बहुत परेशान है ओलावृष्टि से बारिश से उसकी स्थिति दयनीय है जब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हो चना खरीदी हो अन्य दलहनी फसलें फिर उनको क्यों कम रेट पर खरीदा जा रहा है यह सोचने वाला विषय है और इसी को लेकर बात किसान प्रदर्शन कर रहे। पूरे देश-प्रदेश के किसान सरकार से निरंतर बातें कर रहे हैं मगर सरकार है कि मांगों पर विचार नहीं कर रही है सिर्फ आश्वासन दे रही है किसानों को तुरंत ही एमएसपी पर कानून बने और जो विसंगतियां हैं उनको दूर किया जाना चाहिए कांग्रेस पार्टी भी किसानों के साथ है। किसान ही ऐसा है जो पूरे देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है हम सब किसानों के साथ हैं, जरूरत पड़ी तो किसानों के साथ मिलकर हम भी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद