Post Top Ad
Friday, December 11, 2020
राजगढ़/तलेन, भाजपा ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के इकलेरा चौराहे से नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस मौके पर नरसिंहगढ़ विधायक राजवर्धन सिंह भी पहुंचे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आज एक तानाशाह का पुतला जलाया है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव बंगाल दौरे पर थे मगर तणमुल के गुंडों ने गुंडागर्दी करते हुए उन पर पथराव किया हमारे महासचिव घायल हुए उसके बाद भी उन्होंने अपनी यात्रा नहीं रोकी मगर पूरे हिंदुस्तान देखा की उस समय प्रशासन मौन खड़ा रहा और गुंडे अपनी गुंडागर्दी पर उतर आए। बंगाल में भाजपा अपना परचम लहराएगी और गुंडागर्दी से निजात मिलेगी। शिव यादव आईडिया और राजेश सत्यम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, नारायण सिंह यादव, भारत सिंह यादव, मेजर बना, रामनारायण तिवारी, चंदर सिंह यादव उस्ताद, लक्ष्मी नारायण यादव, महेश भतकरिया, आजाद वंशकार, संजय राठौर, प्रमोद महेश्वरी, लखन यादव, नंदकिशोर यादव, पवन यादव, पंडित नंदकिशोर दुबे, सतनारायण शर्मा, राकेश यादव, विनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# राजगढ़
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद