रायसेन/मंडीदीप, रात में खाना खाकर सोये दो बच्चे मिले मृत मां की हालत नाजुक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 11, 2020

रायसेन/मंडीदीप, रात में खाना खाकर सोये दो बच्चे मिले मृत मां की हालत नाजुक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

रात में खाना खाकर सोये दो बच्चे मिले मृत मां की हालत नाजुक।

  • पुलिस फूड प्वाइजनिंग की आशंका जता रही, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा पता।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
मंडीदीप।
शहर के वार्ड 7 में  रहने वाले एक परिवार के दो मासूम बच्चों की अज्ञात कारणों से मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है ।जिसका भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में मंडीदीप थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है । इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव जंगले ने बताया कि शहर के वार्ड 7 संतोषी माता मंदिर के पास लालू कठोतिया का परिवार रहता है लालू ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को उसने पत्नी रानी बड़ा बेटा दीपक 18 वर्ष मयंक 12 और छोटे बेटे सौरभ नौ के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद बड़ा बेटा ऊपर कमरे में सोने चला गया। पत्नी दोनों बच्चों के साथ सो रही थी और मैं ड्यूटी पर चला गया। सुबह आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो मैंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दोनों बच्चे मृत मिले और पत्नी की हालत गंभीर थी। जिसे उपचार के लिए हमीदिया ले गया। टीआई जंगले ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बच्चों की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है या फिर ऑक्सीजन न मिलने से दम घुट गया। इसका सही-सही  बता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

रायसेन/मंडीडीप, रात में खाना खाकर सोये दो बच्चे मिले मृत मां की हालत नाजुक।  
फूड पोइजिंग सांकेतिक चित्र 


ज्ञात है कि इस तरह की घटना 2 साल पहले 23 जनवरी को शहर की शीतल सिटी कॉलोनी में हुई थी जहां सिगड़ी के धुए से सभी पांच सदस्यों की मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...