रायसेन/सिलवानी, आत्म कल्याण चाहते हैं तो परमात्मा की शरण का आश्रय ग्रहण करो - आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 31, 2020

रायसेन/सिलवानी, आत्म कल्याण चाहते हैं तो परमात्मा की शरण का आश्रय ग्रहण करो - आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

आत्म कल्याण चाहते हैं तो परमात्मा की शरण का आश्रय ग्रहण करो - आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय।

रायसेन/सिलवानी, आत्म कल्याण चाहते हैं तो परमात्मा की शरण का आश्रय ग्रहण करो - आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता करते हुए आचार्य डॉ रामाधार उपाध्याय विद्यावाचस्पति बीकलपुर ने कहा कि यदि आप आत्म कल्याण चाहते हो तो परमात्मा की शरण का आश्रय ग्रहण करो। कलयुग में परमात्मा के नाम चिंतन का विशेष महत्व है। कलयुग में केवल मानव परमात्मा के नाम का संकीर्तन करता रहे, नाम जाप करता रहे और भगवान की कथा को श्रवण करके अपने आत्म जागरण का प्रकल्प कर सकता है। आगे आचार्य डॉक्टर उपाध्याय जी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने सबसे सरलतम भक्ति का मार्ग बताया है और भक्ति मार्ग का आश्रय ग्रहण करने का सबसे प्रबल साधन श्रीरामचरितमानस है। रामचरितमानस एक ऐसा अद्वितीय मार्गदर्शक ग्रंथ है जिसके माध्यम से इस भवसागर से पार जाने में मानव के लिए बड़ी सहजता प्राप्त होती है एक संपूर्ण जीवन दर्शन के रूप में रामचरितमानस प्रतिष्ठा प्राप्त है। व्यक्ति को चाहिए कि सदाचरण करते हुए माता-पिता, गुरु का सम्मान करें जो अपने से आयु में बड़े हैं, उनका मान रखें। अतिथि सेवा गो, ब्राह्मण की सेवा करता रहे एवं जो उसके दायित्व हैं, उनका निर्वाह पूर्ण निष्ठा, लगन और ईमानदारी से करें तो उसकी मुक्ति सहज ही हो जाती है। संसार के व्यक्ति हमारे विषय में क्या कह रहे हैं इस विषय में चिंतन ना करके श्रेष्ठतम कैसे हो सके इस विषय में चिंतन करना चाहिए। मानव मात्र के हित के लिए, जगत के कल्याण के लिए, अपना सर्वस्व लगाने का प्रयास निरंतर होना चाहिए तभी इस जीवन की सार्थकता है। आचार्य उपाध्याय जी ने कहा कि संसार में जो शरीर प्राप्त हुआ है हमको वह अनंत जन्मों का प्रतिफल है और एक पल भी जगत कल्याण के कार्य बिना नष्ट ना होने पाए इस बात का विशेष ध्यान प्रत्येक प्राणी को रखना चाहिए।

रामचरित मानस सम्मेलन में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह

रामचरित मानस सम्मेलन में कथा सुनने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह भी पहुंचे उन्होंने श्रोताओं के साथ बैठकर कथा सुनी और व्यास गादी की पूजन आरती कि। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, पूर्व मंडल के अध्यक्ष विजय शुक्ला, राजेंद्र मामू, केशव राठौर, राजेश राय, संतोष रघुवंशी, कृष्णकांत आचार्य आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...