Post Top Ad
Saturday, December 19, 2020
Home
ताजा खबर
भोपाल
भोपाल। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल में अधिक से अधिक लोग भाग लें : मंत्री सखलेचा।
भोपाल। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल में अधिक से अधिक लोग भाग लें : मंत्री सखलेचा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। विज्ञान लोकव्यापीकरण की 14वीं राष्ट्रीय कार्यशाला जिज्ञासा।
भोपाल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया है कि भारत सरकार द्वारा 22 से 25 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को इस आयोजन से अवश्य जुडऩा चाहिए। मंत्री सखलेचा ने कहा कि इस फेस्टीवल का उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विश्व का कल्याण करना भी है, इसमें विज्ञान की अहम भूमिका है।
मंत्री सखलेचा आज महाकौशल विज्ञान परिषद द्वारा आयोजित विज्ञान लोकव्यापीकरण की 14वीं राष्ट्रीय कार्यशाला ‘जिज्ञासा’ को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। सखलेचा ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल फेस्टीवल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की अलग-अलग गतिविधियां समाज के हर वर्ग एवं क्षेत्र के लिए आयोजित की जा रही हैं। विज्ञान के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अपना योगदान देने के लिए एक बेहतर मंच है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों से उन्होंने कहा कि अपने दैनिक जीवन की क्रियाओं में विज्ञान की जानकारी देते हुए बच्चों की विज्ञान में रूचि बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को विज्ञान भारत की देन है, यह बात हमें अपनी नई पीढ़ी को समझानी होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान पूरी दुनिया में भारत से गया है। दुनिया में जितनी भी तरह की थैरेपी हैं, उन सभी की शुरूआत भारत से हुई है। बीच का एक ऐसा समय आया, जब हम अपने इस अद्भुत ज्ञान को लिपिबद्ध नहीं कर पाए और दुनिया के दूसरे देशों ने उसका लाभ उठा लिया। मंत्री सखलेचा ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से अपने जीवन के साथ ही पूरे समाज को आनंदमय बनाते हुए इस अनुभव के साथ आत्मनिर्भर भारत के लिए काम करने की जरूरत है।
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड, भारत सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मनोज पटेरिया ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा विज्ञान जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी दिशा में छटवां इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन से समाज के सभी लोगों को जोड़ा जा रहा है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ-साथ कला, सामाजिक विज्ञान, मीडिया, फिल्म और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों पर आधारित विशेष सत्र होने जा रहे हैं। इस आयोजन को निर्णायक परिवर्तन के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए सामंजस्य जरूरी है, इसीलिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ सभी क्षेत्रों में सामंजस्य स्थापित किया जा रहा है। कार्यक्रम को डॉ. संजीव जैन निदेशक आईआईआईटीडीएम जबलपुर, प्रो. कपिल देव मिश्र, कुलपति, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, डॉ. अनिल कोठारी, महानिदेशक मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, प्रवीण रामदास, राष्ट्रीय सचिव विज्ञान भारती, डॉ ए.एल. महोबिया, प्राचार्य शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर तथा शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश अयाची ने भी संबोधित किया।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद