Post Top Ad
Saturday, December 19, 2020
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
रायसेन
रायसेन/बरेली, गली-गली पसरा गांजे का अवैध कारोबार, नर्मदांचल भी अछूते नही नशे के कारोबार से।
रायसेन/बरेली, गली-गली पसरा गांजे का अवैध कारोबार, नर्मदांचल भी अछूते नही नशे के कारोबार से।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नर्मदा के किनारे बसा यह अंचल गांजे के अवैध कारोबार का बडा केन्द्र बनता जा रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुलभता से उपलब्ध गांजे की पुडियों से ऐंसा लगता ही नही है कि यह कारोबार अवैध रूप से संचालित हो रहा है। हालत यह है कि अन्य प्रदेशों से यहां बडी मात्रा में गांजा आता है जो स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से गली गली बिकता दिखाई देता है। बीते समय में नगर और गॉवों में बडी मात्रा में अवैध गांजा जप्त होता रहा है। लेकिन कुछ समय से ऐंसी कोई बडी कार्रवाई सामने नही आई है। शायद यही बजह है कि गांजे के अवैध कारोबारी प्रतिदिन लाखों रूपयों का गांजा क्षेत्र में बेंच रहे हैं। इलाके में गांजे के कारोबार का संगठित नेटवर्क है जो बाहर से गांजा लाने से लेकर फुटकर विक्री तक फैला हुआ है। इस नेटवर्क में कई स्तरों पर बडी संख्या में लोग जुडे हुए हैं। खास बात यह भी है कि ज्यादातर लोगों को गांजे के अवैध कारोबारियों के बारे में पूरी जानकारी है।
नगर में गाजें के मुख्य केन्द्र नये बस स्टेंड के पास भार्गव कालोनी, पशुचिकित्सालय मोहल्ला, प्रेमनगर कालोनी, चौधरी चौक, नदी रोड हनुमान गढी के पास और फ्रीनगर हैं। इन इलाकों के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी आसानी से गांजा खरीदा जा सकता है। अलीगंज, मांगरोल, गुरारिया, खरगौन और भोंडिया सहित करीब एक दर्जन गॉव ऐंसे हैं जो गांजे की बडी खपत के रूप में पहचाने जाते हैं। इन गॉवों से आसपास के अन्य गॉवों तक गांजे की सप्लाई होती है।
इलाके में व्यापक स्तर पर चल रहे गांजे के अवैध कारोबार ने जागरूक नागरिकों को चिंता में डाल रखा है। हालत यह है कि कम उम्र के नाबालिग बच्चे भी हर कहीं गांजा पीते नजर आते हैं। नागरिकों ने शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए इस अवैध कारोबार को रोके जाने की मांग की है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद