Post Top Ad
Friday, December 11, 2020
बरेली, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के लिए वोटिंग प्रारंभ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कांग्रेस पार्टी के लिए प्रारंभ से ही समर्पित रहे आदित्य शर्मा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके सामने दीपक रघुवंशी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव मैदान में है। ज्ञात हो कि युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से ही वोटिंग प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश में 3 दिन तक ऑनलाइन वोटिंग होगी। युवा कांग्रेस ने अपने संगठन को 55 जिलों में बांटा है। जहां गुरुवार और शुक्रवार को 18- 18 जिलों में वोटिंग होना है। जबकि शनिवार को 19 जिलों में वोटिंग होगी। हर सदस्य 5 पदों के लिए वोट डाल सकता है। युवा कांग्रेस के लगभग सवा तीन लाख सदस्य हैं। वोटिंग शुरू होने के बाद भी अब तब काउंटिंग की डेट तय नहीं हो सकी है। सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को युवा कांग्रेस का चुनाव करवाने वाली टीम ने बताया है कि 15 या 17 दिसंबर को नया अध्यक्ष का ऐलान कर दिया जाएगा।
इसी क्रम में बरेली उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव की वोटिंग मोबाइल ऐप के जरिए आज शाम 4.30 बजे तक होगी और इसका परिणाम शाम 5.00 से 6.00 के बीच में घोषित कर दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव बरेली क्षेत्र के युवा आदित्य शर्मा लड़ रहे हैं जो कि युवाओं में बहुत मिलनसार और सहयोगी के रूप में पहचाने जाने जाते है और उनका पूरा परिवार बरसों से कांग्रेस के प्रति समर्पित रहा है। कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम हो उसमें यह बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराते हैं। इनके सामने रजवाड़ा निवासी दीपक रघुवंशी भी विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं अब देखना यह है कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए मतदाता मोबाइल ऐप के जरिए किसको विधानसभा अध्यक्ष चुनते हैं। सूत्र बताते हैं कि आदित्य शर्मा की पकड़ मजबूत देखी जा रही है जब से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है उनके समर्थक अपने-अपने स्तर पर उन्हें विजयश्री दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद