Post Top Ad
Friday, December 11, 2020
Home
ताजा खबर
रायसेन
मंडीदीप, पुलिस कर्मचारी सहयोग संघ ने ग्रेड पे बढ़ाने शुरू किया सीएम को चिट्ठी लिखो अभियान।
मंडीदीप, पुलिस कर्मचारी सहयोग संघ ने ग्रेड पे बढ़ाने शुरू किया सीएम को चिट्ठी लिखो अभियान।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप। 8827099977
मंडीदीप। पुलिस कर्मचारी सहयोग संघ द्वारा पुलिस कर्मचारियों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखो अभियान शुरू किया गया है। संघ अपनी मांगे मनवाने को लेकर विधायकों का जन समर्थन भी जुटा रहा है। संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव बबलू यादव ने बताया कि संघ द्वारा पुलिस कर्मचारियों की पांच मांगों को लेकर अभियान चला रहा है। जिसमें मुख्य रुप से आरक्षक से निरीक्षक रैंक तक प्रमोशन शीघ्र करने, सरकार द्वारा रोका गया पुलिस कर्मियों का एरियर भुगतान करने, आरक्षक निरीक्षक स्तर तक की ग्रेड पे बढ़ाने, पुलिस कर्मियों का वेतन ग्रेड पे 19 सौ से 24 सौ करने, तथा पुलिस थाने के कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण पर सुविधा उपलब्ध कराने आदि मुख्य मांगे शामिल है।
बबलू यादव ने बताया कि पुलिस कर्मचारी बिना साप्ताहिक अवकाश के 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं बे कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही धरना प्रदर्शन और आंदोलन से कानून व्यवस्था को सुधारने में तत्परता के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोरोना संकटकाल में भी पुलिसकर्मियों ने कड़ी मेहनत की लेकिन इन सबके बाद भी उनका ग्रेट पे 19 सौ रूपए है जिससे इस महंगाई के दौर में उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में संघ ने पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 2400 करने की मांग की है। अपनी इस मांग को मनवाने के लिए संघ पुलिसकर्मियों के परिवारजनों से सीएम के नाम चिट्ठी लिखवा रहा है। यादव ने बताया कि पुलिस कर्मियों का संगठन ना होने के कारण उनकी मांगे विधान सभा पटल पर भी नहीं पहुंच पाती। वहीं विभाग के साथ शासन भी उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यही कारण है कि उनकी मांगे लंबे समय से लंबित है। उन्होंने बताया कि हमारी मांगों के समर्थन में 62 विधायक सीएम को पत्र लिख चुके हैं। अन्य विधायक भी हमारे साथ आ रहे हैं।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद