Post Top Ad
Sunday, December 20, 2020
Home
अपराध
ताजा खबर
राजगढ़
राजगढ़/नरसिंहगढ़, मन्दिरों मे चोरी करने वाले अज्ञात चोरो को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका किया बरामद।
राजगढ़/नरसिंहगढ़, मन्दिरों मे चोरी करने वाले अज्ञात चोरो को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका किया बरामद।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/नरसिंहगढ़।
नरसिंहगढ़। थाना नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 26 2020 को मंदिर में चोरी होने की घटना घटित हुई थी जिसके चलते जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा मामले में त्वरित संज्ञान लेकर अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था मामले को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ रविंद्र सांवरिया द्वारा टीम गठित कर मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 26.10.20 को फरियादी विष्णु प्रसाद खाती निवासी बडोदिया तालाब ने रिपोर्ट करते हुये वताया की तीज बडली हनुमानजी के मन्दिर मे रखी दान पेटी व मन्दिर की अमलारी मे रखे दान के रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गये एवं ग्राम पीपल्या बाग के श्रीराम मन्दिर के चाँदी के तीन मुकुट भी चोरो द्वारा दिनांक 09.11.20 को चोरी कर लिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर दंडोतिया एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिहंगढ भारतेन्दु शर्मा के निर्देशन मे उक्त दोनो अपराधों मे पुलिस द्वारा अज्ञात चोरो की वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यो के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। इसी तारतम्य मे आरोपी सोनू कुशवाह उर्फ रीछ निवासी मेला ग्राउड के पास अहमदपुर साथी विशाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम खाईखेडा थाना आहमदपुर से उक्त चोरी के सबंध मे पूछताछ की तो चोरी करने से इनकार किया, परंतु उक्त संदेहियों पर पुलिस को पूरा शक था, जिनसे पुनः द्वारा एकत्रित किये गये आरोपियों के चोरी करते हुये वीडियो फुटेज दिखा कर पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा बताया की हम दोनो ने तीज बडली हनुमान मन्दिर की दान पेटी उठाकर जंगल मे ले जाकर उसमे रखी रेजगी थैले मे रख कर बैरसिया चले गये। बचा हुआ चोरी का पैसा (रेजगी ) मेरे घर पर रखी है। आरोपी की निशा देही पर आरोपी के घर जाकर तलाशी ली तो रेजगी के साथ थैले के अन्दर तीन चांदी के मुकुट भी रखे हुये थे। जिनके संबंध मे आरोपीगणों से हिकमत अमली से पूछताछ की तो बताया की पीपल्या बाग नरसिहंगढ के श्रीराम मन्दिर से यह तीनो मुकुट चोरी किये है। जो थाना हाजा के अपराध क्र. 539/20 धारा 380 भादवि का मशरूका 5090 रुपये कि चिल्लर एंव एक पात्र तथा अपराध क्रमांक 570/20 धारा 380 भादवि में 03 चाँदी के मुकुट मशरुका 12000 रुपये कुल मशरुका 17090 रुपये का जप्त किया गया। उक्त अपराध के खुलासे मे थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया एवं उनकी टीम मे, सउनि पी.एल. उईके, सउनि रामेश्वर मिश्रा, आर. 643 केशव सिहं राजपूत, आर. 681 धनसिहं, आर 461 मनोज परिहार, म. आऱ. 1032 मोनिका, सैनिक 11 राजेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद