रायसेन/सिलवानी, समाज में माताओं-बहनों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य - पंडित राकेश महाराज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 20, 2020

रायसेन/सिलवानी, समाज में माताओं-बहनों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य - पंडित राकेश महाराज।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

समाज में माताओं-बहनों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य - पंडित राकेश महाराज।

रायसेन/सिलवानी, समाज में माताओं-बहनों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य - पंडित राकेश महाराज।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भोड़िया गाँव में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा के तीसरे दिवसश्रद्धातुओ  को संबोधित करते हुए पंडित राकेश महाराज मथुरा ने कहा कि समाज में माताओं बहनों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां पर देवता निवास करते हैं। माताएं त्याग की मूर्ति होती हैं, उनका परम त्याग पुरुष के जीवन के लिए संपूर्णता प्रदान करता है। बिना माताओं बहनों के पुरुष का अस्तित्व संसार में कदापि नहीं हो सकता है। इसलिए पुरुष को चाहिए कि वह सदैव माताओं, बहनों, बेटियों का सम्मान करें, उनकी रक्षा का संकल्प लें। कथा वाचक ने कहा कि कुछ दुष्ट लोगों ने दूषित मनोवृति के कारण, माताओं बहनों के लिए कष्ट देना प्रारंभ किया है। वह मूर्ख यह नहीं समझते कि वह इसमें स्वयं का ही विनाश कर रहे हैं। क्योंकि यह कलयुग है इसमें आप जैसा करोगे-वैसा भरोगे, जैसी करनी-वैसी भरनी वाली बात यहां चरितार्थ होती है। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने समाज के कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत की कथा का विधिवत अनुष्ठान करवाया था, जिससे कि उनको तो मुक्ति मिली है और सहज मुक्त होने का एक प्रबल माध्यम समाज के लिए वह प्रदान करके गए हैं। श्रीमद् भागवत की कथा का सार यह है कि व्यक्ति को मातृशक्ति का सम्मान करते हुए अपना जीवन मर्यादा और अनुशासन से जीना चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि धर्ममय आचरण से अपने जीवन को सफल बनाते हुए इस संसार में रहें। श्रीमद्भागवत की कथा व्यक्ति को बड़े पुण्य के उदय के बाद ही प्राप्त होती है इसलिए जहां भी श्रीमद्भागवत की कथा हो रही है वहां पूर्ण श्रद्धा के साथ कथा सुनकर अपने आत्म कल्याण का श्रेष्ठ साधन व्यक्ति को करना चाहिए। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...