रायसेन/बरेली, चोरी की नाकाम कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 13, 2020

रायसेन/बरेली, चोरी की नाकाम कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

चोरी की नाकाम कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर।

रायसेन/बरेली, चोरी की नाकाम कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर के पुराना अस्पताल के पीछे देवी जैन के मकान में रात 10.30 बजे युवक के द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुराना अस्पताल के पीछे निवास करने वाले देवी जैन के मकान में किराए से रहने वाले मनोज किरार पिता सुखराम किरार 21 वर्ष निवासी सांडिया के द्वारा रात 10.30 बजे मकान मालिक के पुत्र आदित्य जैन के कमरे से दरवाजा खुलने बंद होने की आवाज आने पर किराएदार मनोज के द्वारा आदित्य जैन को फोन लगाया गया जब आकर देखा तो आदित्य के कमरे में मुबारक निवासी किनगी रोड छुपा बैठा था जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने चोरी की मंशा से घर में घुसने के आरोप में आरोपी के खिलाफ धारा 456 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर की जाने वाली रिपोर्ट में फरियादी किराएदार मनोज धाकड़ है जबकि आरोपी मकान मालिक के कमरे में घुसा हुआ था, मामले को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...