Post Top Ad
Sunday, December 13, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, फार्मासिस्ट यशवंत की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दी श्रद्धांजलि।
रायसेन/बरेली, फार्मासिस्ट यशवंत की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दी श्रद्धांजलि।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर के सिविल अस्पताल मैं 7 वर्षों तक फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ रहने वाले यशवंत अहिरवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बता दें कि यशवंत का गत माह नवंबर में ही ग्रह गांव खुरई स्थानांतरण हुआ था जहां 13 दिसंबर को एक सड़क दुर्घटना में उन की दुखद मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही नगर सहित बाड़ी, सुल्तानपुर, रायसेन के मित्रों के द्वारा घटना को लेकर दुख व्यक्त तक करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दुखद घटना को लेकर सीबीएमओ डॉ गिरीश वर्मा ने बताया कि यशवंत नगर के सिविल अस्पताल में विगत 7 से 8 वर्ष तक पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने 04 को किलियर इम्लांट, 50 से ज्यादा हृदय के ऑपरेशन, लगभग 100 कटे फटे होंठ के ऑपरेशन एवं 200 अन्य बीमारियों के बच्चों का उपचार फ्री में कराया, गरीब असहाय परिवारों का सहारा बने।
ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर इन्दर सिंह कुशवाहा ने कहा कि यशवंत चौमुखी प्रतिभा के धनी थे उन्होंने बरेली में रक्तदान के लिए समाज संगठनो एवं बाजार की दुकानों पर जाकर रक्तदान के लिये प्रेरित किया था वहीं राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे एनडीडी, एमआर अभियान, आरोग्यम अभियान, कायाकल्प अभियान, राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस, पल्स पोलियो आदि के साथ-साथ नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता मानव समाज में आभियान चलाया, तथा एक अच्छे काउंसलर के रुप मे काम किया, अचानक से होने वाली इस घटना ने हम सभी को हतप्रभ कर दिया है।
सिविल अस्पताल परिवार के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में सीबीएमओ डॉक्टर गिरीश कुमार वर्मा, मेडिकल स्पेशिलिस्ट डॉक्टर बी.डी यादव, बीपीएम सुनील मनहर, बीसीएम इंद्र सिंह कुशवाहा, ब्लॉक लेखापाल अंशु गुप्ता, डॉक्टर रेणुका अहिरवार, डॉक्टर हिमानी पोरिया, डॉक्टर सुषमा अधिकारी, डॉ प्रशांत सेन, डॉक्टर लखन लाल अहिरवार, डॉ सतीश उईके, डॉक्टर आशीष खटीक, डॉ नरेश अलावे, परसोत्तम लोधी, शुभम धाकड़, अमृता भाटी, अनूप सिंह राजपूत, धनीराम जाटव, किशोर सिंह ठाकुर, शबनम कुरेशी, अनीश खान, सीमा पांडे, मंगला पाटिल, दीपिका आदि के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद