Post Top Ad
Tuesday, December 8, 2020
Home
अपराध
ताजा खबर
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, अतिक्रमणकारी माफियाओं के हौसले बुलंद, नर्मदा नदी पर किया अतिक्रमण, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज।
रायसेन/उदयपुरा, अतिक्रमणकारी माफियाओं के हौसले बुलंद, नर्मदा नदी पर किया अतिक्रमण, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां एक और माफियाओं पर कार्यवाही की बात कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी और रायसेन जिले के उदयपुरा में प्रशासन के सामने मां नर्मदा पर अतिक्रमण हो रहा है और प्रशासन खुली आंखों से यह तमाशा देख रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जब से माफियाओं पर कार्रवाई करने की बात कही है तब से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और माफिया परेशान नजर आ रहे हैं वही रायसेन जिले के उदयपुरा में माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उदयपुरा प्रशासन की आंखों के सामने ही नर्मदा के सीने पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं तो कहीं पर ईंटें बना रहे हैं। आलम यह है कि प्राचीन शिव मंदिर में जाने तक का रास्ता लोगों ने गड्ढे खोदकर बंद कर दिया वहीं दूसरी ओर बांगड़ लगाकर मां नर्मदा के क्षेत्र को अपने कब्जे में कर उस पर खेती कर रहे हैं। उदयपुरा प्रशासन यह सब अपनी खुली आंखों देख रहा है और माफियाओं पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है, शायद उदयपुरा प्रशासन की मिलीभगत से ही माफिया मां नर्मदा के ऊपर कब्जा कर रहे हैं।
नर्मदा में उत्खनन और अतिक्रमण है इन पर शीघ्र कार्यवाही होना चाहिए।
कैलाश जखनया, बौरास
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद