भोपाल। उषा ठाकुर ने किया अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 24, 2020

भोपाल। उषा ठाकुर ने किया अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। उषा ठाकुर ने किया अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण। 


भोपाल। पर्यटन, संस्‍कृति एवं अध्‍यात्‍म मंत्री उषा ठाकुर ने आज म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम के भदभदा रोड स्थित पर्यटन भवन, मुख्‍यालय पहुँचकर म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्‍वनाथन ने ठाकुर को इकाईयों एवं निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों सहित निगम की गति‍विधियों के साथ ही निगम की समस्‍त इकाईयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए किये जा रहे इंतज़ामों से भी अवगत कराया। तत्‍पश्‍चात ठाकुर ने प्रबंध संचालक सहित निगम के विभागाध्‍यक्षों के साथ आगामी योजनाओं पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि व उनकी सुरक्षा के लिये आवश्‍यक कदम उठाये जाने पर जोर दिया। ठाकुर ने निगम के अधिकारियों को वर्तमान योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने के लिये भी निर्देंशित किया। उन्‍होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएँ हैं, इसे देश ही नहीं, वरन् विश्‍व के मानचित्र पर उभारने के लिए भी आवश्‍यक कदम उठाये जायेंगे। 

इससे पूर्व ठाकुर ने अधिकारियों के साथ निगम मुख्‍यालय पर्यटन भवन का निरीक्षण भी किया।



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...