रायसेन/देवरी, अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद, रात में तहसील के सामने चूना डाल के किया अतिक्रमण, अधिकारी मौन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 7, 2020

रायसेन/देवरी, अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद, रात में तहसील के सामने चूना डाल के किया अतिक्रमण, अधिकारी मौन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद, रात में तहसील के सामने चूना डाल के किया अतिक्रमण, अधिकारी मौन।

रायसेन/देवरी, अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद, रात में तहसील के सामने चूना डाल के किया अतिक्रमण, अधिकारी मौन।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले के देवरी नगर में अतिक्रमण करने वाले बेखौफ होकर चारों तरफ अतिक्रमण कर रहे हैं लेकिन लगता है अधिकारियों को इन से कुछ लेना-देना ही नहीं हद तब हो गई जब रात के अंधेरे में अतिक्रमण धारियों ने तहसील के सामने ही अतिक्रमण कर लिया। देवरी नगर में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि अभी तक देवरी के चारों ओर अतिक्रमण हो रहा है लेकिन अब तो अतिक्रमण धारी इतने बेखौफ हो गए हैं कि उनको शासन प्रशासन का डर बचा ही नहीं, शायद इसी का नमूना है कि अतिक्रमण धारियों ने बिल्कुल तहसील के सामने चूना डाल के अतिक्रमण कर लिया है एवं आगे से ही अतिक्रमण होता जा रहा है। इसके विषय में बहुत बार देवरी के वरिष्ठ नागरिकों ने देवरी के वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया लेकिन अधिकारि नींद में है उनको कुछ दिखाई नही दे रहा है। लगभग 1 महीने पहले सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने भी अधिकारियों को सख्त लहजे में आदेश दिए थे कि अतिक्रमण धारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए लेकिन सांसद के आदेश का भी पालन नहीं हो सका। अब तो देवरी के लोग यही अंदाजा लगा रहे कि शायद अधिकारियों की बदौलत ही देवरी अतिक्रमण एवं माफियाओं की चपेट में आती जा रही है। तालाब के आसपास बड़ी संख्या में अतिक्रमण धारी अतिक्रमण कर चुके हैं, एनएच 12 टिमरावन रोड हर कहीं अतिक्रमण अपने लंबे-लंबे पैर पसार रहा है लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। लगता है कुछ समय बाद देवरी में कहीं भी खाली जगह नहीं बचेगी क्योंकि हर तरफ बस हो रहा है तो अतिक्रमण। अब देखना यह होगा कि इसके बाद देवरी के अधिकारी अतिक्रमण धारियों पर कार्रवाई करते हैं या नहीं करते, या यूं ही खानापूर्ति करके चुपचाप बैठे रहेंगे। अतिक्रमण के कारण लगभग 2 सालों से बस अभी बस स्टैंड पर नहीं आ पा रही है जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत एवं मुसीबत का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाली बच्चियों को हमेशा डर बना रहता है कई बार स्कूल की बच्चियों ने बस को बस स्टैंड पर लाने के लिए तहसील थाने में ज्ञापन भी दिए लेकिन उनके ज्ञापन का कोई भी असर देवरी के अधिकारियों पर होता नहीं दिखा। देवरी के जनप्रतिनिधियों के ढीले रवैए के कारण यहां के अधिकारी मस्त मुलाना रहते हैं। देवरी में सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि हैं लेकिन वह भी अतिक्रमण एवं माफियाओं पर चुप्पी साधे हैं, क्या देवरी में इसी प्रकार अतिक्रमण अपने पैर पसारता रहेगा, क्या अधिकारी कार्रवाई करेंगे यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...