Post Top Ad
Thursday, December 10, 2020
रायसेन/बरेली, बरेली का हाट बाजार प्रतिबंधित क्यों नहीं।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना संक्रमण के दिनों-दिन आते दुष्परिणाम और जागरूकता की कमी के चलते कोरोना मरीजों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा होता जा रहा है। पैर जमाती इस बीमारी से छुटकारा मिले इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है, वहीं जिला स्तर पर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि मास्क नहीं लगाने वालों को, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही करें तो दूसरी और जिला कलेक्टर ने 24 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट मैं रखी गई बैठक मैं आदेश जारी किए थे कि हॉट बाजार हर शहर और कस्बे में प्रतिबंधित रहेगा लेकिन यहां पर तीसरे गुरुवार को भी हाट बाजार लगा। अन्य शहरों और ग्रामीण अंचलों से नागरिक अपनी-अपनी दुकान लेकर हॉट बाजार पहुंचे और सुबह से ही अपनी-अपनी दुकान है संचालन कर रहे हैं। बाजार में लगी सैकड़ों इन दुकानों में कोई भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहा है वहीं सड़कों पर दुकान लगा ली गई हैं। जैन मंदिर पहुंच मार्ग पर भी दुकानें लगी हुई है सभी आवागमन वाले रास्तों को दुकानों ने जाम कर रखा है।
निकले गुरुवार को जब एसडीएम से बरेली में संचालित हाट बाजार के संबंध में चर्चा की गई थी तो उन्होंने कहा था कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है मैं कलेक्टर से जानकारी लूंगा, उसके बाद दूसरे दिन उन्होंने कहा था कि अब बरेली का हाट बाजार नहीं लगेगा जो भी हाट बाजार में बाहर का दुकानदार दिखाई देगा उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अपनी बात से मुकर गए और गुरुवार को बाहर से कई दुकानदारों ने बाजार पहुंच कर अपनी दुकानें संचालित की।
वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के माध्यम से भी बाहर के दुकानदारों से तहबाजारी ली गई। जिला कलेक्टर के आदेश की तहसील मुख्यालय पर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं संचालित हाट बाजार पर अधिकारी रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
Tags
# कोरोना
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद