Post Top Ad
Thursday, December 10, 2020
Home
अपराध
ताजा खबर
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, बलात्कार के पुराने मामले में पुलिस अभीरक्षा से फरार आरोपी को तलेन पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।
राजगढ़/तलेन, बलात्कार के पुराने मामले में पुलिस अभीरक्षा से फरार आरोपी को तलेन पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। जिला पुलिस कप्तान द्वारा दिए जा रहे निर्देशों के फल स्वरुप स्थाई वारंटी ओं की धरपकड़ में जिले की पुलिस टीम को लगातार सफलता प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस की टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए काफी लंबे समय से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है वर्ष 2009 में आरोपी कपिल पिता गुलाब सिंह जाट उम्र 21 वर्ष निवासी जंगली पीर थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा अपहरण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था गिरफ्तार होने के पश्चात आरोपी पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था जिस पर से माननीय न्यायालय सीजीएम महोदय राजगढ़ द्वारा प्रकरण क्रमांक 164/10 धारा 363, 366, 376, भारतीय दंड विधान एवं 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट में स्थाई वारंट जारी किया था एवं पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर थाना तलेन में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 119/2009 धारा 224 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 1069/2009 धारा 224 भादवि में स्थाई वारंट जारी किया था साथ ही आरोपी थाना औरंगाबाद में छेड़छाड़ और चोरी के मामले में बंद हुआ है उक्त दोनों वारंट की तामील के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पृथक पृथक 10,000-10,000 रू का इनाम घोषित किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा एक टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर दंडोतिया एवं एसडीओपी सारंगपुर जोइस दास के निर्देशन में थाना प्रभारी तलेन दिनेश सिंह चौहान, उनी रचना परमार, सउनी इरफान अहमद, आरक्षक 458 दीपक यादव, सैनिक 60 लाल सिंह यादव, की टीम गठित की गई। थाना प्रभारी तलेन दिनेश सिंह चौहान एवं उप निरीक्षक रचना परमार द्वारा अथक प्रयास कर अपने विश्वसनीय सूत्रों से स्थाई वारंटी कपिल पिता गुलाब सिंह जाट के संबंध में जानकारी एकत्रित कर अपनी टीम के सदस्यों सहायक उप निरीक्षक इरफान अहमद आरक्षक 458 दीपक यादव सैनिक 60 लाल सिंह यादव को स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश रवाना किया टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करके दिनांक 09/12/20 को स्थाई वारंटी कपिल पिता गुलाब सिंह जाट उम्र 29 वर्ष निवासी जंगली पीर थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर को थाना औरंगाबाद की टीम के साथ मिलकर जंगली पीर औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से स्थाई वारंटी कपिल के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया। स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कराने में थाना प्रभारी तलेन दिनेश सिंह चौहान, उप निरीक्षक रचना परमार, सहायक उपनिरीक्षक इरफान अहमद, आरक्षक 458 दीपक यादव, सैनिक 60 लाल सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद