रायसेन, आखिर कहाँ पकड़े गए हनी ट्रेपर, पढ़ें पूरी खबर घातक रिपोर्टर के साथ - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 12, 2020

रायसेन, आखिर कहाँ पकड़े गए हनी ट्रेपर, पढ़ें पूरी खबर घातक रिपोर्टर के साथ

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

किसी के भी द्वारा किए गए ब्लेकमेलरों, हनी ट्रेप के पीड़ितों को आना चाहिए सामने जिससे खुल सकें बड़े राज, आरोपी पहुँचें जेल।

  • अपनी फोटो की जगह लगाती थी मॉडल की तस्‍वीर, शादी और नौकरी का झांसा देकर करती थी ठगी।
  • पुलिस ने रायसेन से ठगी की आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है. दोनों खुद को जज और DSP बताकर लोगों से ठगी करते थे. ठगी का शिकार हुए किसान की शिकायत पर कार्रवाई की गई है

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जदौन, भोपाल। 9329393447
भोपाल।
ठगी करने वाले व हनीत्रेपर कितने ही सतीर क्यों न हों आखिर जब पाप का घड़ा भर जाता है तो फूटता ही है। एसा ही मामला सामने आया है जहां  पुलिस ने लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे भारी-भरकम रकम लूटने वाली लड़की और उसके पति को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी लोगों को शादी और नौकरी के नाम पर लूटते थे. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस को रायसेन के एक किसान से शिकायत मिली थी कि एक लड़की ने उन्‍हें शादी और नौकरी के नाम पर धोखा दिया है. आरोपी युवती उनसे लाखों रुपए लेकर फरार हो गई है. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला है कि दोनों पूरे देश में घूम-घूम कर लोगों को ठगते हैं।

रायसेन, आखिर कहाँ  पकड़े गए हनी ट्रेपर, पढ़ें पूरी खबर घातक रिपोर्टर के साथ
सांकेतिक छाया चित्र 


पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी मीना भटनागर और उनका पति देवेंद्र भटनागर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाते थे. मीना कभी को खुद को हाईकोर्ट की जज या डीएसपी बताती या फिर कभी अपने पति  को जज या डीएसपी बताती थी. इसके अलावा मीना युवाओं को फंसाने के लिए अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर खुद के फोटो की जगह मॉडल की तस्‍वीर लगाती थी. वह पहले दोस्ती का ऑफर देती थी और बाद में उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देती थी. जब लड़कों को इस पर भरोसा बढ़ जाता तो उसके बाद वह अपने पति को भाई बताकर मिलवाती थी. भाई भी डीएसपी या जज बनकर लड़कों से मिलता था. फिर ये बंटी-बबली लड़कों को कोर्ट में क्लर्क बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगते थे।

किसान से ले लिए 15 लाख

आरोप है कि हाल ही में दोनों ने रायसेन जिले के किसान राम पाल लोधी को शिकार बनाया. उन्‍होंने महिला से शादी और नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपए दे दिए थे. जब नौकरी नहीं लगी और महिला ने मोबाइल फोन बंद कर लिया तो रामपाल ने पुलिस  में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि दोनों लगातार हुलिया बदलते हैं. महिला का पति बाकायदा वर्दी और जज के विजिटिंग कार्ड रखकर घूमता है. पुलिस महिला के सोशल अकाउंट को भी खंगाल रही है.इसके अलावा भी पुलिस प्रशाशन सख्ती से जांच करे तो रायसेन जिले के अनेकों मामले हनीतरेप सहित ठगी के निकलकर आ सकते हैं 

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...