भोपाल। बदनावर में नये उत्साह के साथ विकास कार्यों को गति देंगे : मंत्री दत्तीगाँव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 19, 2020

भोपाल। बदनावर में नये उत्साह के साथ विकास कार्यों को गति देंगे : मंत्री दत्तीगाँव।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। दौरे के दौरान लसूडिया व गरड़ावद को कुल 4 कार्यों की सौगात। 

भोपाल। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने कहा कि क्षेत्र में हमने विकास के बहुत सारे कार्य किये हैं आगे आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र में और तेजी से कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें। मंत्री दत्तीगाँव ने शनिवार को बदनावर विधानसभा क्षेत्र के कलसाड़ा, मलगाँव, लसूड़िया, उमरिया, कालूखेड़ी, लबरावदा, गरड़ावद गाँवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम लसूड़िया व गरड़ावद में कुल चार कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन भी किया।
मंत्री दत्तीगाँव ने कहा कि जनता ने हमारी सेवा भावना को देखते हुए दोबारा से विधायक बनाकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने तथा सेवा करने का जो मौका दिया है, हम भी क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिये सभी क्षेत्रों में विकास के कार्यों को गति देंगे।
दौरे के दौरान मंत्री दत्तीगाँव ने विधानसभा क्षेत्र बदनावर की ग्राम पंचायत लसूड़िया में दो कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें मनरेगा योजना से 8.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया सहित खेत सड़क तथा 14वें वित्त आयोग से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गरड़ावद में 15वें वित्त आयोग व मनरेगा अन्तर्गत 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि-पूजन तथा 14वें वित्त आयोग अन्तर्गत 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण भी किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...