अमरपाटन दिव्यांग शिविर
Post Top Ad
Sunday, December 20, 2020
भोपाल। दिव्यांगजनों को समाज में बराबरी के अवसर देने के लगातार प्रयास जारी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री पटेल दिव्यांग परीक्षण शिविर में।
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में दिव्यांगजनों को समाज में बराबरी के अवसर देने के लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से दिव्यांगजनों को बढ़-चढ़कर मदद देने का आग्रह किया। राज्य मंत्री पटेल आज सतना जिले के रामनगर में आयोजित दिव्यांग शिविर को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर कार्य-योजना तैयार की है। रामनगर में आयोजित दिव्यांग शिविर में 968 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया, जिसमें से 306 दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी किये गये। शिविर में 156 दिव्यांगों को परीक्षण के बाद सहायक उपकरण वितरित किये गये।
अमरपाटन में राज्य मंत्री पटेल की उपस्थिति में दिव्यांग शिविर में 982 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया, जिसमें से 267 दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी कर 138 दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिये चिन्हित किया गया। कार्यक्रम को सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल और सांसद गणेश सिंह ने भी संबोधित किया।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद