भोपाल। कोरोना संकट के बावजूद सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 20, 2020

भोपाल। कोरोना संकट के बावजूद सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। नए कृषि कानूनों से किसानों को अपनी मर्जी से फसल बेचने की आजादी मिली है : राज्य मंत्री सिंह। 


भोपाल। वैश्विक महामारी कोरोना के बाबजूद सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। केन्द्र एवं राज्य सरकार ने बेहतर प्रबंधन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोरोना महामारी पर नियंत्रण के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। यह बात उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कही। कुशवाह ने ग्वालियर शहर के ग्रामीण वार्डों के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में लगभग 169 लाख रूपए लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों को अपनी फसल बेचने की आजादी दी है। नए कृषि कानूनों से किसानों की आय बढ़ेगी और उनके जीवन में खुशहाली आयेगी। 
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने खुरैरी एवं पदमपुर खेरिया में आयोजित हुए विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर शहर में शामिल हुए सभी गाँवों का सुनियोजित विकास किया जायेगा। प्रदेश सरकार इसके लिये धन की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने गरीबों और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर निर्णय लिए हैं। साथ ही नए कृषि कानूनों की खूबियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नए कृषि कानून पूरी तरह किसान हितैषी हैं। इन कानूनों के बनने से किसानों को अपनी मर्जी से फसल बेचने की आजादी मिली है। किसानों को यह अधिकार है कि वे मनमाफिक कीमत पर अपनी फसल चाहें तो मंडी में या उससे बाहर बेचें। 


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...