Post Top Ad
Saturday, December 19, 2020
भोपाल, गेहू पर कलर करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल। फर्म-दर्शील एग्रो इंडस्ट्रीज कनावटी नीमच के दोनों पार्टनर (1) विनीत पिता विमल गोयल व (2) प्रवर पिता विमल गोयल की फर्म पर दिनांक 03.12.20 को गेहू पर कलर करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। जांच के बाद संजीव कुमार मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला प्रशासन की टीम एसडीएम, तहसीलदार, जेएसओ पटवारी व पुलिस बल द्वारा फर्म पर शाम 7.30 बजे छापा मारा गया था। मौके पर विनीत गोयल गेहू पर कलर करते रंगे हाथो पकड़े गए थे व जांच के पश्चात 5 नमूने संग्रहित किये गए थे, जिसमें गेहू, सुपर किंग गेहू, ओलिंपिक गेहू, केसरिया अखाद्य रंग व केसरिया रंग घोल के नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए थे और 120000 kg गेहू जप्त किया गया था जिसका मूल्य 27 लाख रुपये था। विशेष वाहक के हस्ते नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गए था।
खाद्य विश्लेषक द्वारा भेजे गए जांच प्रतिवेदन अनुसार नमूने अवमानक व मिथियाछाप और अपद्रव्य घोषित किये गए। समस्त नमूनों में रंग की पुष्टि की गई है। सम्पूर्ण प्रकरण तैयार कर कलेक्टर नीमच के समक्ष प्रस्तुत किया गया था व कलेक्टर के निर्देशानुसार दिनांक 18.12.2020 को कैंट थाने में विनीत व प्रवर गोयल पर 272, 273, 420, 34 में FIR दर्ज की गई। उक्त फर्म के द्वार गेहू जैसी प्राकृतिक जीन्स पर रंग चढ़ाकर आम जनता के स्वास्थ्य के खिलवाड़ किया जा रहा था और 420 की जा रही थी। जल्द ही प्रकरण तैयार कर न्यायालय में दर्ज किया जाएगा।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# नीमच
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
नीमच,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद