Post Top Ad
Saturday, December 19, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, वरिष्ठ नेताओं की सहमति से टिकट का होगा वितरण - विधायक।
रायसेन/बरेली, वरिष्ठ नेताओं की सहमति से टिकट का होगा वितरण - विधायक।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगरीय चुनाव को लेकर आम जनता में, नेताओं में, गणमान्य नागरिकों में चर्चा हो रही है कि इस बार किसको टिकट मिलेगी और किस पार्टी की जीत होगी कौन अच्छा उम्मीदवार साबित होगा इन सभी बातों को लेकर आज उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल पत्रकारों से मुखातिब हुए और उन्होंने बताया कि माननीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं की मंशा है कि आगामी नगरीय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम एवं जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की मंशा है कि स्थानीय जो वरिष्ठ नेता गण है हमारे संगठन के पदाधिकारी हैं, कार्यकर्ता हैं सभी की मंशा अनुरूप सभी के विचार सुने जाएंगे सभी के सुझाव लिए जाएंगे जो जिताऊ प्रत्याशी होगा जिस पर सभी की सहमति होगी जो कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से कई वर्षों से जुड़ा रहा होगा जो कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा रहा होगा ऐसे लोगों पर कांग्रेस पार्टी विचार करेगी, चाहे वह पार्षद पद का प्रत्याशी हो चाहे अध्यक्ष पद का बरेली और उदयपुरा में जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी जिसमें सभी के सुझाव लिए जाएंगे। स्थानीय गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, सामाजिक संगठन के लोग सभी के सुझाव एवं विचार के बाद नगर के विकास के लिए कौन उपयुक्त रहेगा कौन जिताऊ प्रत्याशी साबित होगा सभी के सामंजस्य कांग्रेस पार्टी ऐसे व्यक्तियों को ही टिकट देगी। अभी तक बरेली या उदयपुरा में कई दावेदारों के नाम आए हैं कई पार्षद पदों के चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति भी दावेदारी कर रहे हैं सभी के सामंजस्य और सभी की सहमति से ही पूरे दमखम के साथ कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी और इसमें हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका एवं जिम्मेदारी रहेगी कांग्रेस पार्टी के जितने भी संगठन हैं चाहे युवक कांग्रेसियों, महिला कांग्रेस सेवादल हो, एनएसयूआई हो सभी के विचारों को साझा किया जाएगा इसके बाद ही कांग्रेस पार्टी निर्णय लेगी और जो विजय श्री वरण करने में सक्षम होंगे उनको पहली प्राथमिकता के साथ नगर के विकास के लिए उनके नाम पर मुहर लगाएगी ऐसी कांग्रेस पार्टी की मंशा है और इन सभी बातों को मानकर कांग्रेस पार्टी टिकट वितरण करेगी। विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसमें मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर कम खरीदी ना हो ऐसा कानून नहीं बनाना चाहिए जिससे किसान भाइयों की हर समय उसके अनाज का रेट अच्छे दामों पर बिक सके ऐसी मेरी मांग है। वर्तमान में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं जो चिंताजनक है आम जनता के हितों की रक्षा के लिए हम सभी कार्यकर्ता गण प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को जगाने के लिए धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए भी मजबूर होंगे। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को इन पर नियंत्रण करना चाहिए क्योंकि यह आम जनता से जुड़ा हुआ है। इससे व्यापारी, किसान, आम नागरिक बहुत परेशान हैं जल्द ही कांग्रेस पार्टी ने सभी को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी। कांग्रेस पार्टी नगरीय चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और जब भी चुनाव होंगे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद