Post Top Ad
Wednesday, December 16, 2020
Home
ताजा खबर
भोपाल
भोपाल। मिलावट से मुक्ति अभियान में पौने चार करोड़ से अधिक की मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त।
भोपाल। मिलावट से मुक्ति अभियान में पौने चार करोड़ से अधिक की मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। 58 के खिलाफ एफआईआर और 11 पर रासुका में भेजा जेल।
भोपाल। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत अब तक तीन करोड़ 72 लाख 17 हजार रूपये की मिलावटी खाद्य सामग्री को जब्त किया गया है। राज्य के सभी जिलों में मिलावट करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। मिलावट करने के आरोप में 58 मिलावटखोरों के खिलाफ एफआईदर्ज करवाई गई है और गंभीर श्रेणी के 11 प्रकरणों में मिलावटखोरों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। अब तक एक करोड़ 29 लाख 36 हजार 500 रूपये का जुर्माना भी न्यायालय द्वारा मिलावटखोरों पर किया गया है। मिलावट से मुक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा।
खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि सभी जिलों में मिलावटखोरों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। बड़े-बड़े फेक्ट्री मालिक भी अभियान की गिरफ्त में आये हैं। ऐसे मिलावटखोर करने वाले कारखानों को और उनके मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। अब तक 9 हजार 317 स्थानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की शंका के आधार पर जाँच की गई। दो हजार 233 मिलावटखारों को सूचना नोटिस जारी किये गये हैं। खाद्य पदार्थों की जाँच के लिये भेजे गये 3 हजार 797 नमूनों में से परीक्षण के बाद भेजे गये नमूनों में से मंगलवार 15 दिसम्बर तक 2 हजार 120 नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्रयोगशाला द्वारा जारी की गई है, जिनमें 1682 मानक, 232 अवमानक, 137 मिथ्याछाप, 28 असुरक्षित, 28 अपद्रव्य नमने पाये गये हैं।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद