Post Top Ad
Monday, December 21, 2020
Home
अपराध
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, कुख्यात बदमाश नफीश अदालत उर्फ मुर्गी, जकीर, अख्तर एँव लल्लु उर्फ रईस का अवैध निर्माण ध्वस्त।
भोपाल, कुख्यात बदमाश नफीश अदालत उर्फ मुर्गी, जकीर, अख्तर एँव लल्लु उर्फ रईस का अवैध निर्माण ध्वस्त।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल। एमपी नगर संभाग के कुख्यात बदमाश नफीश अदालत उर्फ मुर्गी, जकीर, अख्तर एँव लल्लु उर्फ रईस द्वारा अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से किये गये करोड़ो रूपये के अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा किया गया ध्वस्त। थाना अशोकागार्डन क्षेत्र के आद्तन अपराधी कुख्यात निगरानी बदमाश अख्तर पिता अ. रसीद जो कि वर्तमान में रा.सु.का, चोरी एंव अन्य प्रकरणों में जेल में निरूध्द हैं जिसके विरूध्द कुल 75 प्रकरण पंजीबध्द हैं। बदमाश द्वारा अपराध को जीविका का साधन बनाकर अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से मुख्य मार्ग भोपाल-रायसेन रोड पर विधुत कालोनी के बाहर बनाये गये व्यावसायिक दुकान जिसमें चोरी के माल को रखकर चोरी के माल को खरीदने बचने का काम करता था। प्रशासन द्वारा 20*20 का मुख्य मार्ग पर 25 लाख रूपये के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
कुख्यात बदमाश अख्तर पिता अ. रसीद के सगे भाई लल्लु उर्फ रईस पिता अ. रसीद जिसके विरूध्द कुल 84 प्रकरण पंजीबध्द हैं। बदमाश जुँआ सट्टा खिलाने का आद्तन अपराधी होकर थाने का निगरानी बदमाश हैं इसके द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में मारूती रिपेयरिंग शॉप के स्वामित्व की बहुमुल्य भूमि पर अवैध रूप से व्यावसायिक दुकान रखकर अवैध कब्जा किया था। प्रशासन द्वारा 5 लाख रूपये के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही प्रशासन की कार्यवाही यहीं नही रूकी, आगे बढते हुये थाना एमपी नगर जोन 1 क्षेत्र जहां पर बड़े-बड़े शासकीय भवन है के बीचों-बीच थाना हाजा के कुख्यात गुण्डा बदमाश नफीस उर्फ अदालत पिता अ. वसीम जिसके विरूध्द अवैध रूप से जुँआ, सट्टा खिलवाने के लगभग 25 अपराध पंजीबध्द हैं। जिसके द्वारा अपराध को जीविका का साधन बनाकर अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से पॉश इलाका जहां बड़े बड़े शासकीय भवन है के बीचों बीच किये गये करोड़ो रूपये की भूमि पर अवैध कब्जा कर किये गये अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही कुछ दूरी पर गुण्डा बदमाश जाकिर पिता साकिर जिसका जिला बदर किया जो चुका हैं के द्वारा किये गये अवैध निर्माण को नगरीय निकाय, अवैध अतिक्रमण दस्ता , राजस्व विभाग के अधिकारीयो द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से ध्वस्त किया गया।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद