Post Top Ad
Monday, December 21, 2020
रायसेन/उदयपुरा, नगरीय चुनाव की बिछने लगी विसात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। नगर उदयपुरा में नगरीय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। म.प्र में 28 विधानसभा में उप चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस में नगरीय मुकाबला होना है। लम्बे समय से टल रहे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस की रणनीतियां बनना शुरू हो गई, दोनों पार्टी की समीक्षा चल रही है। नगरीय निकाय चुनाव में एक बार फिर अग्निपरीक्षा होना है। नगर परिषद उदयपुरा के अध्यक्ष पद के दावेदार लगातर वरिस्ठ नेताओ के बंगलो के चक्कर काट रहे है। वैसे तो अनारक्षित महिला सीट होने के कारण कई नेताओं के अरमानों पर पानी पड़ गया लेकिन नगर सरकार के लिए लालायित नेता अपनी धर्म पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए कमर कसकर वैठे हुए है। नगर उदयपुरा में बीजेपी और कांग्रेस से कई दावेदार कर रहे है लेकिन उदयपुरा की जनता अब बेदाग छवि और सच्चा जनसेवक चाहती है। नगर में कई नेता ऐसे भी रहे है जो पहली बार जनप्रतिनिधि बने और जनता के लिए सही साबित हुए लेकिन दूसरी बार जनप्रतिनिधि बनने के बाद लालच के कारण भृष्टाचार में भी संलिप्त पाए गए। वंही कुछ नेता ऐसे भी है जो वार्ड पार्षद का चुनाव हारने के बाद भी नगर अध्यक्ष के दावेदारी के लिए ताल ठोक रहे है। वंही ऐसे नेता भी है जिन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी ही पार्टियों को नुकसान पहुँचकर प्रत्याशी को चुनाव हारने में मुख्य भूमिका निभाई है। खैर जो भी हो मलाईदार पद के लिए कई नेता ऐसे भी जो ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और जनपत सदस्य रहे अब नगर परिषद उदयपुरा के लिए दावेदारी कर रहे है।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद