रायसेन/बरेली, श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत रखी गई बैठक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 6, 2021

रायसेन/बरेली, श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत रखी गई बैठक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत रखी गई बैठक।

रायसेन/बरेली, श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत रखी गई बैठक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बाड़ी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल टोली की बैठक नामदेव भवन बाड़ी में रखी गई। बैठक में सम्मिलित हुए प्रांत संयोजक सुशील भाई साहब का सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में भाई साहब के द्वारा बताया गया कि राम जन्मभूमि अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का अभियान है। हम सभी को तन, मन, धन से समर्पित होकर इस अभियान को सफल बनाना है। बैठक में विभाग सह संयोजक मोनू, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर ठाकुर, जिला मंत्री हेमंत धाकड़, जिला सह संयोजक बलवंत ठाकुर, जिला गोरक्षा प्रमुख मंत्री राज कुमार गुर्जर, प्रखंड संयोजक परमजीत अटवाल, बरेली प्रखंड संयोजक मुकेश पटेल, प्रखंड संपर्क प्रमुख राहुल पटेल, बाड़ी नगर अध्यक्ष, नगर संयोजक समिति अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक में जिला मंत्री हेमंत धाकड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान जिले के प्रत्येक गांव, नगर, बस्ती, हिंदू परिवार तक इस अभियान को हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पहुंचाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...