रायसेन/सिलवानी, श्रीमद्भागवत की कथा मनुष्य मात्र का उद्धार करती है - पंडित दीपांकर अवस्थी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 6, 2021

रायसेन/सिलवानी, श्रीमद्भागवत की कथा मनुष्य मात्र का उद्धार करती है - पंडित दीपांकर अवस्थी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

श्रीमद्भागवत की कथा मनुष्य मात्र का उद्धार करती है - पंडित दीपांकर अवस्थी।

  • खमारिया खुर्द गांव में आयोजित कथा में बड़ी संख्या में पहुंच रहे है श्रद्वालु।

रायसेन/सिलवानी, श्रीमद्भागवत की कथा मनुष्य मात्र का उद्धार करती है - पंडित दीपांकर अवस्थी।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। खमरिया खुर्द गाँव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पंडित दीपांकर अवस्थी ने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा सुनने से मनुष्य मात्र का उद्धार स्वयं ही हो जाता है। गाँव के राधा कृष्ण मंदिर के पास में आयोजित कथा के छठवें दिवस जनसमूह को संबोधित करते हुए कथा वाचक ने कहा कि मानव की प्रवृत्ति है कि वह पाप कर्म में बहुत जल्दी संलग्न हो जाता है। जबकि पुण्य कर्म और धर्म कर्म के कार्यों में अपने मन को लगाने में हमें कठिनाई होती है। इसलिए शास्त्रों में वर्णन आया है कि व्यक्ति को सत्संग में जाना चाहिए। सत्संग की महिमा हमारे सनातन परंपरा के संपूर्ण शास्त्रों में पूर्ण रुप से समाई हुई है। उन्होने बताया कि हमारा परम धर्म कर्तव्य है कि हम सत्संग करें। सत्संग भी हमारे लिए बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है और विशेषकर श्रीमद्भागवत की कथा तो मोक्ष देने वाली है, आत्म कल्याण करने वाली है और इस संसार रूपी भवसागर से हमें पार ले जाने वाली है। इसलिए जहां भी श्रीमद्भागवत की कथा हो रही है हमें चाहिए कि हम पूरे मनोयोग से उपस्थित रहकर श्रीमद् भागवत की कथा का श्रवण करके अपने आत्म कल्याण का रास्ता सुनिश्चित कर लें। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री हरि के विभिन्न अवतारों का वर्णन श्रीमद्भागवत की कथा में हमको प्राप्त होता है लेकिन भगवान श्री कृष्ण के अवतार की कथा का विशेष वर्णन श्रीमद् भागवत कथा में है जो कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से हमारे लिए विभिन्न प्रेरणा प्राप्त होती हैं। जिससे कि हमारा जीवन श्रेष्ठ बन सकता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...