रायसेन/बरेली, महिलाओं और युवतियों में शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुण होना जरूरी - सुरभि वर्मा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 2, 2021

रायसेन/बरेली, महिलाओं और युवतियों में शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुण होना जरूरी - सुरभि वर्मा।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

महिलाओं और युवतियों में शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुण होना जरूरी - सुरभि वर्मा।

  • काव्य गोष्ठी के मंच पर सुरभि वर्मा और समाजसेवियों का हुआ सम्मान।

रायसेन/बरेली, महिलाओं और युवतियों में शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुण होना जरूरी - सुरभि वर्मा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। महिलाओं और युवतियों में शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुणों का होना भी अति आवश्यक है। क्योंकि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करने का काम करती है। इसके साथ ही महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के गुण भी सीखना चाहिए। क्योंकि जिस तरह से आज हमारे देश में महिलाओं और युवतियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं उनके साथ आए दिन छेड़छाड़ की घटनाओं की खबरें आती हैं, हालांकि हमारी सरकारें भी इसको लेकर सख्त हैं। लेकिन यदि महिलाओं और युवतियों में आत्मरक्षा के गुण होंगे तो निश्चित ही वह विषम परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान की रक्षा स्वयं कर सकती हैं। यह उदगार नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निराला जन साहित्यक द्वारा आयोजित काव्य गोष्टी के मंच से विदिशा विभाग की विभाग सह संयोजिका सुरभि वर्मा ने व्यक्त किए। समिति द्वारा मंच से सुरभि वर्मा, समाजसेवी राहुल रघुवंशी पेट्रोल पंप और प्राचार्य केके वानी का शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात काव्य गोष्टी प्रारंभ हुई जिसमें बालाघाट की कवियत्री अस्मिता आरजू, पटवारी गौरव राजुलकर भोपाल, सुनील तन्हा, प्रीति कुशवाहा जनकपुर, दिव्यांशी खरे बरेली और स्थानीय कवियों में देवी जैन, संतोष रावत चारगांव, प्रेम नारायण साहू आदि ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभु दयाल खरे गज्जें भैया ने किया और आभार सईद पठान ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...