Post Top Ad
Thursday, January 7, 2021
Home
अपराध
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/नरसिंहगढ, तहसील में चल रहा है खुले आम दुल्हन के नाम पर लोगो को लुटने का अवैध धंधा।
राजगढ़/नरसिंहगढ, तहसील में चल रहा है खुले आम दुल्हन के नाम पर लोगो को लुटने का अवैध धंधा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/नरसिंहगढ़।
नरसिंहगढ़। राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बिरम पिपल्या निवासी नन्नूलाल जायसवाल पिता हीरालाल जायसवाल के साथ लुटेरी दुल्हन ओर दलालों ने 1 लाख 60 हजार का चूना लगाकर फरार हो गए। आपको बता दे कि प्रार्थी नन्नूलाल जायसवाल की धर्मपत्नी लगभग 15 वर्ष पूर्व खत्म हो गई थी, वही उम्र बढ़ने के कारण दूसरी शादी नही कर पाए थे, इसी के चलते घर मे अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा व घरेलू कामकाज करने के लिए दूसरी शादी करने की सोंच रखी थी। इसी बीच दिनांक 20 नवम्बर 2020 को ग्राम सिका तुर्किपुरा निवासी सलमान बेग पिता सलीम बैग, वही सलीम शाह उर्फ अन्ना पिता हनीफ शाह, इस मामले में नन्नूलाल जायसवाल के घर भोपाल चांदबड़ के निवासी पप्पू व नर्मदा को लेकर नन्नूलाल के घर बिरम पिपल्या पहुँचे जँहा नई दुल्हन लाने की बात रखी। इसी के चलते दिनांक 30 नवम्बर को शाम को ये चारों लोग भोपाल के विजय नगर चांदबड़ निवासी किरण महावर पिता मांगीलाल महावर नाम की महिला उम्र 27 वर्ष को साथ लेकर बिरम पिपल्या आ गए। वही दिनांक 1 दिसम्बर 2020 को नरसिंहगढ कोर्ट में नोटरी की गई थी जिसमे उक्त लोगो ने इस महिला के बदले उक्त दलालों द्वारा 1 लाख 60 रुपये लिए थे। इधर दिनांक 10 दिसम्बर 2020 को भोपाल निवासी पप्पूलाल निवासी भोपाल उस महिला लेकर चले गए। जिस दिन से महिला भोपाल गई थी उसी दिन से आज दिनांक तक वह महिला नही आई। इस सम्बन्ध मे जब सलमान बेग से बात की तो जवाब दिया कि मेरा तो यह धंधा है वो लोग अब नही भेजेंगे। इस मामले में नन्नूलाल को दलालों ने बोड़ा थाने की जगह कुरावर थाने में भेज दिया था। ऐसे में उक्त नन्नूलाल जायसवाल द्वारा क़ुरावर थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुँचे जँहा रिपोर्ट न लिखते मात्र आवेदन ही लिया गया है। इधर परेशान होकर आज नन्नूलाल जायसवाल द्वारा नरसिंहगढ़ एसडीओपी भारतेंदु शर्मा को आवेदन देते हुए अपनी आपबीती सुनाई जँहा लुटेरी दुल्हन ओर दलालो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु तलेन थाना प्रभारी ओर बोड़ा थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद