रायसेन/बरेली, उप पंजीयक एवं सर्विस प्रोवाईडर पर लगे सांठ-गांठ कर शासन को नुकसान पहुंचाने के आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 7, 2021

रायसेन/बरेली, उप पंजीयक एवं सर्विस प्रोवाईडर पर लगे सांठ-गांठ कर शासन को नुकसान पहुंचाने के आरोप।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

उप पंजीयक एवं सर्विस प्रोवाईडर पर लगे सांठ-गांठ कर शासन को नुकसान पहुंचाने के आरोप।

  • महा निरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक मध्यप्रदेश ने दिये जांच के आदेश।

रायसेन/बरेली, उप पंजीयक एवं सर्विस प्रोवाईडर पर लगे सांठ-गांठ कर शासन को नुकसान पहुंचाने के आरोप।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उप पंजीयक कार्यालय में वर्षों से पदस्थ उप पंजीयक एवं सर्विस प्रोवाईडर पर स्थानीय सर्विस प्रोवाईडर द्वारा सांठ-गांठ कर प्लाटों की रजिस्ट्री का कम मूल्यांकन कर शासन को लाखों रूपये की चपत लगाये जाने का आरोप लगाया गया है। तथ्यों सहित की जाने वाली शिकायत नगर के सर्विस प्रोवाईडर द्वारा आई.जी. पंजीयन भवन रजिस्टे्रशन एवं स्टॉम्प भोपाल को की गई। शिकायत में बताया कि उप पंजीयक बरेली एवं सर्विस प्रोवाईडर द्वारा आपस में सांठ गांठ कर एनएच 12 बाईपास पर स्थित कालोनी गोल्डन सिटी के प्लाटों में किनगी रोड से दर्शाकर कस्टम ड्यूटी लगाई जा रही है एवं स्टॉम्प ड्यूटी का डर बताकर पार्टी से दस हजार रूपये की अतिरिक्त रिश्वत ली जा रही है। जिससे विभाग को लाखों रूपये की स्टॉम्प ड्यूटी का नुकसान हो रहा है। शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि ग्राम खरगौन में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगकर जो रजिस्ट्री की जाती है उनमें भी उप पंजीयक द्वारा पार्टी से डायरेक्ट रिश्वत ली जाती है। वह प्रत्येक सर्विस प्रोवाईडर से भी प्रत्येक रजिस्ट्री पर 1500 रूपये से लेकर 3000 रूपये तक यह कहकर लिये जाते हैं कि भोपाल तक पैसे भेजना पडते हैं। शिकायत कर्ता रजत जैन ने अपनी की गई शिकायत में यह भी कहा है कि उप पंजीयक कार्यालय बरेली में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, कंप्यूटर ऑपरेटर के भाई जो कि सर्विस प्रोवाईडर है उस पर भी आरोप लगाये हैं कि वह अपने भाई का डर दिखाकर २०० रूपये प्रति रजिस्ट्री अतिरिक्त की मांग करता है। शिकायत कर्ता ने बताया कि जिला पंजीयक रायसेन में भी इस संबंध में पूर्व में शिकायत की गई थी किन्तु उप पंजीयक बरेली द्वारा जिला पंजीयक को प्रतिमाह लिफाफा पहुंचाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शिकायत पर महानिरीक्षक पंजीयक एवं अधिक्षक ने लिया संज्ञान

उक्त शिकायत कर्ता पर संज्ञान लेते हुऐ कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक मध्यप्रदेश से उक्त शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन कार्यालय को भेजे जाने हेतु जिला पंजीयक रायसेन को आदेशित किया गया है एवं उक्त आदेश के साथ शिकायत की प्रति भी जिला पंजीयक को प्रेषित की गई। उक्त आदेश के पालन में जिला पंजीयक रायसेन द्वारा उप पंजीयक एवं सर्विस प्रेावाईडर को नोटिस जारी कर उक्त शिकायत के संंबंध में अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने हेतु 8 जनवरी 2021 को अपने कार्यालय में तलब किया गया है।

अपनी ऊंची पहुंच एवं पैसो के बल पर बचते रहे उप पंजीयक

ज्ञात हो की उप पंजीयक अपने राजनैतिक आकाओं एवं वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क एवं सांठ-गांठ के चलते काफी समय से नगर में अपनी मनमानी करते चले आ रहे हैँ और अनेकों शिकायत के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। इनके द्वारा पूर्व में बालाजी कॉलोनी में भी इसी तरह रिश्वत लेकर कम स्टाम्प ड्यूटी लगाकर रजिस्ट्री करने की शिकायत हो चुकी है एवं विक्रेता एवं क्रेता की रजिस्ट्री को लेकर भी उन पर पूर्व में कई आरोप लगाये गये है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...